अन्नदा प्रतियोगिता के सिर्फ दो दिन बचे, 11 लाख के इनाम पाने के लिए कर लीजिए ये जरूरी काम

The Sootr | Jun 19, 2025, 10:15 IST
Share
Ladli-Behna-Yojana-annada-reel-competition-women-participation
Ladli-Behna-Yojana-annada-reel-competition-women-participation

'द सूत्र' की अन्नदा 2025 प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है और आप 23 जून रात 12 बजे तक अपनी भागीदारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

अगर आपने 'द सूत्र' की अन्नदा 2025 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 23 जून की रात 12 बजे तक आप अपनी भागीदारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों से अपील है कि जिन्होंने 'द सूत्र' को कोलेब करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो रील बनाई थी और अगर आपकी रील पर 5 हजार से अधिक व्यूज हैं तो आप हमें रील के व्यूज का स्क्रीनशॉट जरूर भेजें।

स्क्रीनशॉट के साथ आपको कुछ जरूरी जानकारी भी भेजनी है। जैसे– आपका नाम, शहर, मोबाइल नंबर और आपकी रील को अब तक कितने व्यूज मिले हैं। यह सारी जानकारी आप हमें व्हाट्सऐप नंबर 6269695353 या 6262838320 पर 23 जून की रात 12 बजे से पहले तक जरूर भेज दें। इसके बाद भेजी गई कोई भी एंट्री मान्य नहीं मानी जाएगी।

6b7a8034-232
6b7a8034-232


इस तरह होगा मूल्यांकन

आपकी भेजी गई रील का मूल्यांकन दो बातों के आधार पर किया जाएगा। पहला, उसे सोशल मीडिया पर कितने व्यूज मिले हैं और दूसरा, उसमें कितनी क्रिएटिविटी दिखाई गई है। अंतिम निर्णय प्रतियोगिता की ज्यूरी टीम द्वारा लिया जाएगा। यदि किसी कैटेगिरी में दो या दो से अधिक प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर होती है, यानी टाई की स्थिति बनती है तो उस स्थिति में निर्णय वीडियो को मिले लाइक्स और कमेंट्स के आधार पर किया जाएगा।

11 महिलाओं को बड़ा अवसर

इस प्रतियोगिता के जरिए 11 महिलाओं को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। इन महिलाओं को 'द सूत्र' के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को मंच पर अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने का विकल्प भी दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को दो मिनट का समय मिलेगा। हालांकि मंच पर प्रस्तुति देना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन यह शानदार अवसर होगा खुद को हजारों लोगों के सामने साबित करने का।
ध्यान देने वाली बात यह है कि समारोह में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। आयोजन से पहले इन 11 विजेता महिलाओं के नामों की घोषणा की जाएगी और इन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल 11 लाख रुपए तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

23 जून तक भेजनी होगी जानकारी

अन्नदा 2025 प्रतियोगिता की शुरुआत 23 अप्रैल को हुई थी और यह 23 जून तक जारी रहेगी। यह प्रतियोगिता महिलाओं की सामर्थ्य, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को सम्मान देने के लिए शुरू की गई थी। मध्य भारत के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘द सूत्र’ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने पूरे देश की महिलाओं के बीच जबरदस्त उत्साह और भागीदारी का वातावरण तैयार किया है।

अब तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों की हजारों महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। महिलाओं ने अपने हुनर, कला, रसोई, मेकअप, नृत्य, गायन, सामाजिक सेवा, उद्यमिता जैसे कई विषयों पर शानदार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

आपने भी लिया था हिस्सा तो...

अगर आपने भी वीडियो बनाकर द सूत्र के साथ कोलेब किया था तो अब देर बिल्कुल न करें। अपनी रील का व्यू स्क्रीनशॉट और जरूरी जानकारी जल्द से जल्द दिए गए नंबरों पर भेज दें और इस अनोखे अभियान का गौरवशाली हिस्सा बनें।

यदि इस प्रतियोगिता से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है या आपको किसी तरह की तकनीकी मदद चाहिए तो आप 6269695353 या 6262838320 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। द सूत्र की टीम आपको पूरी जानकारी देने के लिए तत्पर है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Ladli Behna Yojana | annada | annada 2025 | the sootr

Tags:
  • राजस्थान
  • Ladli Behna Yojana
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • द सूत्र
  • the sootr
  • अन्नदा
  • अन्नदा 2025
  • annada
  • annada 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई