10 जनवरी को आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की राशि!

Sandeep Kumar | Jan 08, 2025, 21:18 IST
ladli-behna-yojana
मध्य प्रदेश सरकार 10 जनवरी 2025 को लाड़ली बहना योजना की 1250 रुपए की किस्त महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना का दायरा बढ़ाने का वादा किया है।

मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में आगामी 10 जनवरी 2025 को 1250 रुपए की ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में इस योजना को लेकर सभी दस्तावेजी कार्रवाई समय पर पूरी की जाएगी, ताकि बिना किसी रुकावट के योजना का लाभ लाभार्थियों को मिल सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि योजना का दायरा और लाभ दोनों को बढ़ाया जाएगा, और महिलाओं को और अधिक सहायता दी जाएगी।



ED इंदौर ने क्रिकेट सट्टेबाज संजय अग्रवाल के लॉकर से 3.50 किलो सोना किया जब्त



लाड़ली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर, राज्य सरकार ने 10 जनवरी 2025 को लाडली बहना योजना की नए साल की किस्त 1250 रुपए महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र भेजकर दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।



NEYU अब PSC आंदोलन नहीं करे, पुलिस ने दिया बाउंड ओवर का नोटिस



दस्तावेजी कार्रवाई की पूरी तैयारी

सरकार ने 8 जनवरी 2025 तक सभी कागजी कार्यवाही को पूरा करने के आदेश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 10 जनवरी को राशि ट्रांसफर करने से पहले सभी दस्तावेजी कामों को 8 जनवरी तक पूरा करना जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राशि ट्रांसफर बिना किसी विघ्न के हो।





कालरा-जीतू की लड़ाई में BJP महापौर, मंत्री, सांसद सभी ने साधी चुप्पी



मुख्यमंत्री का वादा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह स्पष्ट किया कि लाडली बहना योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा और योजनाओं के लाभ में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि उनका लाभ और बढ़ाया जाएगा।



पूर्व सीएम कमलनाथ ने नाराजगी को बताया निराधार, बोले-नहीं है कोई विवाद



लाभार्थियों के लिए समर्पित प्रयास

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़ी किसी भी योजना को ठंडे बस्ते में नहीं डाला जाएगा। इसके बजाय, राज्य सरकार योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेगी। योजना का दायरा और लाभ दोनों बढ़ाने का कार्य किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।



अब तक इन तारीखों में आ चुकी हैं किस्त





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Ladli Behna Yojana
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लाडली बहना योजना
  • लाडली बहना 20वीं किस्त