खाते में नहीं आई लाड़ली बहना योजना की रकम, बस करें इतना सा काम, तुरंत आएंगे पैसे

Pratibha ranaa | Jul 10, 2024, 11:27 IST
Share
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

अगर किसी महिला के खाते में लाड़ली बहना योजना के पैसे नहीं पहुंचे हैं तो उसे सबसे पहले अपनी KYC चेक करनी होगी, देखना होगा कि केवाईसी संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी हुई हैं या फिर नहीं।

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो लाड़ली बहना तो है, लेकिन किसी वजह से उनके खाते में ये पैसे नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब अगर किसी महिला के खाते में लाड़ली बहना योजना के पैसे नहीं पहुंचते हैं तो वो क्या कर सकती है?

तुरंत करें ये काम, फटाफट मिलेंगे पैसे

अगर आप इस योजना की पात्र हैं और आपके खाते में रकम नहीं आ रही है, तो आपको सबसे पहले अपनी केवाईसी चेक करनी होगी। यहां चेक करें कि आपकी केवाईसी संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी हुई हैं या फिर नहीं। इसके बाद भी अगर आपको समस्या का समाधान नहीं मिलता है तो आप सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकती हैं। शिकायत सही पाए जाने पर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं।
  • https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ( Chief Minister Ladli Behna Yojana ) के समय मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। जून के महीने से लाड़ली बहनों के खाते में एक- एक हजार रुपए आने लगे थे। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी।

क्या है लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।

रक्षाबंधन 2023 पर राशि को 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 1 करोड़ा 29 लाख महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए मिलते हैं।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
  • CM Ladli Behna Yojana
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

By Sandeep Kumar

भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?

By Ramanand Tiwari

17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?

By Ramanand Tiwari

एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह

By The Sootr

महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन

By Ramanand Tiwari

MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी

By Sandeep Kumar

एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

By The Sootr

खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान