लाड़ली बहना योजना : आज आएगा खातों में पैसा, सीएम मोहन यादव इतने बजे दबाने वाले हैं बटन

Pratibha ranaa | Oct 04, 2024, 08:34 IST
Share
CM Ladli Behna Yojana
CM Ladli Behna Yojana

लाड़ली बहना योजना की 17वीं किश्त 5 अक्टूबर को 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1250 रुपए मिलते हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ( CM Ladli Behna Yojana ) की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। सीएम मोहन यादव नवरात्रि और दशहरा के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही लाड़ली बहना योजना की राशि जारी करेंगे। इस बार लाड़ली बहनों की 17वीं किस्त 5 अक्टूबर को उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1250 रुपए मिलते हैं।

बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में आयोजित की जा रही है, जहां लाड़ली बहना योजना की राशि जारी की जाएगी। राखी पर सरकार ने महिलाओं के खातों में शगुन के तौर पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी भेजी थी।
आम तौर पर, योजना के अंतर्गत मासिक किस्त 10 तारीख को डाली जाती है, लेकिन त्योहारों को ध्यान में रखते हुए इस बार इसे पहले ही 5 तारीख को दिया जा रहा है। सीएम मोहन यादव एक सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में यह राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...स्कूटी-लैपटॉप जैसी योजनाएं अटकीं, लाड़ली बहना सब पर भारी... कर्ज तले दब रहा मध्यप्रदेश

क्या है लाड़ली बहना योजना?

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी। यह योजना प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए है। इस योजना के तहत विवाहित महिला जिसकी उम्र 60 वर्ष से कम है और मध्य प्रदेश निवासी हो, वे इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं। इस योजना में पहले केवल विवाहित महिलाओं को रखा गया था और उन्हें 1000 रुपए देने का फैसला लिया गया था। हालांकि, साल 2023 में रक्षाबंधन पर इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। अब तक इसकी 16 किस्तें जारी हो गई हैं और अब 5 अक्टूबर को 17वीं किस्त जारी की जाएगी।

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर जाएं। https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में की थी, जबकि इसका औपचारिक आगाज़ 5 मार्च 2023 को हुआ था। जून 2023 से लाड़ली बहनों के खातों में मासिक एक-एक हजार रुपए भेजे जाने लगे थे। शुरुआत में शिवराज सरकार ने इस योजना की राशि 1 हजार रुपए निर्धारित की थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना
  • मप्र लाड़ली बहना योजना
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
  • Navratri festival in MP
  • navratri fast
  • ladli behna yojana in mp
  • लाड़ली बहना योजना क्या है
  • navratri 2024
  • CM Ladli Behna Yojana
  • ladli behna yojana installment
  • ladli behna yojana news
  • ladli behna yojana mp
  • शारदीय नवरात्रि 2024
  • शारदीय नवरात्रि
बीकानेर में सफाई से नाराज पार्षद ने कमिश्नर के सामने जमीन पर सिर मारा, शर्ट फाड़कर जताया विरोध

By Ashish Bhardwaj

बीकानेर में सफाई से नाराज पार्षद ने कमिश्नर के सामने जमीन पर सिर मारा, शर्ट फाड़कर जताया विरोध
कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी

By Ashish Bhardwaj

कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी
अजमेर जेल में प्रहरियों के साथ गश्त करती हैं बिल्लियां, बचा चुकी हैं कोबरा से कैदी की जान

By Jageshwar prasad

अजमेर जेल में प्रहरियों के साथ गश्त करती हैं बिल्लियां, बचा चुकी हैं कोबरा से कैदी की जान
कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप
व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस

By Umeshwari Baghel

व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस
गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी