लाड़ली लक्ष्मी योजना ने खोला सालों पुराना राज, फिर हुआ ऐसा एक्शन...
Pratibha ranaa | Sept 23, 2024, 09:52 IST
खंडवा में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत एक महिला की धोखे की कहानी ने कोर्ट में नया मोड़ ले लिया। इसके बाद कोर्ट ने बड़ी रोक लगाई। पूरा मामला जानें...
खंडवा में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत एक महिला की धोखे की कहानी ने कोर्ट में नया मोड़ ले लिया। इसके बाद कोर्ट ने बड़ी रोक लगाई। पूरा मामला जानें...
खंडवा जिले में लाड़ली लक्ष्मी योजना ( ladli laxmi yojana ) एक महिला के लिए मुश्किल में बदल गई, जब उसकी गुजारा भत्ता पाने की कहानी ने कोर्ट को एक नया मोड़ ले लिया। यह मामला एक महिला की दूसरी शादी और उसके पहले पति से भरण पोषण की सच्चाई छिपाने से जुड़ा है। जिसे महिला ने कोर्ट को धोखे में रखा।
दरअसल सोनू नाम की महिला की शादी सीहोर के संदीप किरार से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद 2018 में दोनों के बीच विवाद हुआ और वे अलग हो गए। इसके बाद, सोनू ने खंडवा कुटुंब न्यायालय में भरण पोषण के लिए आवेदन दिया, जिसके तहत कोर्ट ने संदीप को हर महीने 2500 रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। संदीप ने करीब पांच साल तक इसे पालन किया, लेकिन इस बीच सोनू के जीवन में एक बड़ा मोड़ आ गया।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बहनों को एक और तोहफा, लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का किया ऐलान
सोनू ने संदीप से अलग होने के बाद 2020 में नरेन्द्र प्यारेलाल नाम के व्यक्ति से बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। हैरानी की बात तो ये है कि दूसरी शादी करने के बाद भी सोनू अपने पहले पति संदीप से भरण पोषण लेती रही। उसने संदीप से अपनी दूसरी शादी के बारे में नहीं बताया था। इस पूरी बात का खुलासा तब हुआ, जब सोनू की दूसरी शादी से एक बेटी हुई और उसने लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ उठाना शुरू किया।
जब संदीप को इस धोखे का पता चला, तो उसने सभी सबूतों के साथ कुटुंब कोर्ट में याचिका दायर की। संदीप ने कोर्ट को बताया कि सोनू ने तलाक के बिना दूसरी शादी कर ली और इसके बावजूद वह गुजारा भत्ता ले रही थी। इस मामले में जुटाए गए सबूतों के आधार पर कोर्ट ने सोनू के भरण पोषण के पूर्व आदेश को रद्द कर दिया।
पहली शादी और कुटुंब न्यायालय का आदेश
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बहनों को एक और तोहफा, लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का किया ऐलान
सोनू ने बिना तलाक लिए कर ली दूसरी शादी
कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA