लैंड और लव जिहाद करने वालों के हर पाप का हिसाब होगा : सीएम मोहन यादव
Sandeep Kumar | Oct 29, 2024, 24:13 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-29T000717.361
झारखंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यहां पर आदिवासी बहनों को फुसलाकर धर्मांतरण किया जा रहा है। यहां पर लैंड जिहाद और लव जिहाद फैलाते हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav ) ने झारखंड के महगामा और पोरेयाहत विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड की लड़ाई 1937 से शुरू हुई है। बीच में कई लोगों का मन झारखंड के विकास के लिए नहीं था, उनका मन सिर्फ लूट-खसोट के लिए था। ऐसे लोग लंबे समय तक कांग्रेस के अंदर और साथ में रहे। लगातार झूठ बोलकर कहते थे कि झारखंड राज्य बिहार से अलग हो ही नहीं सकता।
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग भगवान श्रीराम के अयोध्या में विराजमान न हो पाएं, इसके लिए कोर्ट तक पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम भगवान का मंदिर बनवाया। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के माध्यम से संस्कारों की त्रिवेणी बहती है।
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि यहां पर आदिवासी बहनों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। उनकी जमीनों पर कब्जा किया जाता है। यह लैंड जिहाद और लव जिहाद फैलाते हैं। उनके किए गए हर पाप का हिसाब होगा। मोहन यादव ने जनसभा में कहा कि बीजेपी ही बांग्लादेशी घुसपैठियों से आपकी बहन, बेटी, जमीन की सुरक्षा करने में सक्षम है।
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि यहां के बेईमान नेता चोर, डाकू, लूटेरे रोटी की जगह पर नोट खाते हैं। मंत्री, पीए और नौकरों के घर से 350 करोड़ रुपए निकलना आश्चर्य की बात है। यह चुनाव सभी बेईमानों से निपटने का चुनाव है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में जो समय के साथ नहीं चलते हैं, वे मिट जाते हैं।
राम मंदिर के खिलाफ थे कांग्रेसी : मोहन
लैंड और लव जिहाद का हिसाब होगा बराबर
जो समय के साथ नहीं बदलते वे मिट जाते हैं : मोहन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman