भूमाफिया दीपक मद्दा को जमानत, कल्पतरू सोसायटी में 4.89 करोड़ घोटाले में 15 महीने से है गिरफ्तार
Sanjay Gupta | Jul 17, 2024, 15:43 IST
DD
भूमाफिया दीपक मद्दा को बेल मिल गई है। हाईकोर्ट ने जमानत के लिए एक लाख का मुचालक भराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट में पेश होने की भी बात कही है।
भूमाफिया दीपक मद्दा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। मद्दा 3 अप्रैल 2023 में कल्पतरू गृह निर्माण सोसायटी में 4.89 करोड़ रुपए के घोटाले में गिरफ्तार हुआ था। इसी बीच ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच की थी। सहकारी समितियों के जमीन घोटाले में उस पर भूमाफिया अभियान के तहत आधा दर्जन एफआईआर हुई थी।
हाईकोर्ट ने जमानत के लिए एक लाख का मुचालक भराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कहा है कि जब भी ट्रायल कोर्ट में कार्रवाई होगी, उसे पेश होना है। जांच में सभी तरह का सहयोग देना होगा।
हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में इस मामले में मद्दा के मेडिकल ट्रीटमेंट का हवाला दिया। बताया गया कि उसे कार्डियक प्राब्लम है, जांच कराई तो अन्य मेडिकल समस्या भी निकली है। वह इस दौरान कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुका है। जेल में रहकर उपचार संभव नहीं है। पहले जमानत के लिए इस बात पर आवेदन खारिज हुआ था कि आरोपी संस्था प्रेसिडेंट प्रकाश गिरी फरार है, लेकिन अब वह भी गिरफ्तार हो चुके हैं। यह पूरा मामला वैसे भी संस्था और आरोपी के बीच में सिविल विवाद का है, जिसमें क्रिमिनल केस कराया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
रिटायर्ड एएसपी राजेश तिवारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप
उधर शासन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध किया गया और कहा गया कि यह आदतन अपराधी है। इसपर कई तरह के जमीन घोटाले के केस है। कल्पतरू संस्था में जब सब आडिटर सुरेश भंडारी द्वार जांच की गई तो इसमें 4.89 करोड़ का घोटाला निकला, इसमें आरोपी मुख्य आरोपी था। उनके साथ सह आरोपी में कमलेश जैन, सन्नी जायसवाल, जितेंद्र पटेल, सुभाष पाटीदार, मिलन गिरी, दर्शन मेहता, श्री चंदा. जितेंद्र पाटिल, मधु खांता भी है।
मद्दा के घर पर मई 2023 में ईडी ने छापा मारा था। उस पर सहकारी समितियों में करोड़ों के घोटाले के आरोप है, जिसके तहत प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 6 एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इनके आधार पर ईडी ने मद्दा पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया और फिर छापा मारा था, साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी अटैच की है।
मद्दा पर भूमाफिया अभियान के तहत तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा रासुका लगाई गई थी। इसमें उसकी जनवरी-फरवरी 2023 में मथुरा-वृंदावन से हुई थी, लेकिन इसके बाद रासुका उच्च स्तर पर निरस्त करने के आदेश हुए। इसके बाद वह जेल से बाहर आया, लेकिन कल्पतरू सोसायटी घोटाले में 3 अप्रैल 2023 में क्राइम ब्रांच में दर्ज हुए केस में गिरफ्तार हो गया। इसी बीच मद्दा ने नवंबर-दिसंबर 2022 में एक नकली रासुका रद्द करने संबंधी गृह विभाग का पत्र भी खजराना थाने में दिया था, जिसमें तत्कालीन गृह विभाग एसीएस राजेश राजौरा के निर्देश पर मद्दा पर खजराना थाने में भी चार सौ बीसी का केस दर्ज हुआ था।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
हाईकोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर दी जमानत
मेडिकल हालात का दिया गया हवाला
ये खबर भी पढ़ें...
रिटायर्ड एएसपी राजेश तिवारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप
शासन ने बताया आदतन अपराधी
ईडी का भी है केस
रासुका में भी हो चुका गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA