ब्राह्मण पार्ट-2 : काशी के धर्मगुरुओं के बीच 17 मार्च को किताब की लॉन्चिंग, ‘वॉर अगेंस्ट कलयुग’

Pooja Kumari | Dec 08, 2023, 24:00 IST
Share
ब्राह्मण पार्ट-2 : काशी के धर्मगुरुओं के बीच 17 मार्च को किताब की लॉन्चिंग, ‘वॉर अगेंस्ट कलयुग’
ब्राह्मण पार्ट-2 : काशी के धर्मगुरुओं के बीच 17 मार्च को किताब की लॉन्चिंग, ‘वॉर अगेंस्ट कलयुग’

मप्र के आईएएस नियाज खान किताब से फिर चर्चा में : ब्राह्मण पार्ट-2 : संसद और कोर्ट की तरह धर्मगुरु का पद सनातनपति हो, इस पर ब्राह्मण बैठें, धर्म की व्याख्या करें

BHOPAL. यदि ब्राह्मण को हर फील्ड में नेतृत्व दें या सलाहकार बनाया जाए तो देश कई मायनों में बदल सकता है। मप्र के आईएएस नियाज खान की किताब ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ का कुछ यही सार था। अब वे एक बार फिर अपनी अगली किताब ब्राह्मण पार्ट-2 को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि उनके इस किताब का नाम है ‘वॉर अगेंस्ट कलयुग’। इसमें सनातनपति की व्याख्या की है कि जो देश का धार्मिक गुरु होगा, उसका कथन ही शासन होगा और वही राज करेगा।

सनातन राष्ट्र के निर्माण में ब्राह्मण की मुख्य भूमिका हो

आज ब्राह्मण अपने पथ से इसलिए हटा है, क्योंकि भौतिकवाद में डूबने के कारण अपनी सुख-सुविधाओं के लिए मूल्यों से समझौता कर रहा है। अब बीच का रास्ता निकालें, जहां भौतिकवाद का सुख लेते हुए धर्म की रक्षा भी कर पाएं। सनातन राष्ट्र के निर्माण में ब्राह्मण भूमिका निभाएं। सनातन राष्ट्र में कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका की भी व्याख्या है। इसमें एक नया पद भी होगा, जिसे ‘सनातनपति’ के नाम से जाना जाएगा। इस पर केवल ब्राह्मण ही बैठेगा, जो देश का धार्मिक गुरु होगा और दस साल के लिए चुना जाएगा। सनातन धर्म की व्याख्या भी वही करेगा। राष्ट्र सनातन राष्ट्र कहलाएगा। लोकतंत्र और धर्म को मिलाकर धर्मतंत्र कहलाएगा।

काशी के धर्मगुरुओं के बीच 17 मार्च को किताब की होगी लॉन्चिंग

इस किताब में बताया गया है कि आज से तीन हजार साल पुराने भारत के धर्म के ढांचे को ब्राह्मणों ने ही खड़ा किया था। आज ब्राह्मण भौतिकवाद में क्या कर रहे हैं। इस किताब के माध्यम से उन्होंने आईना दिखाने का काम किया था, कि आज ब्राह्मण कैसे जीवन जी रहे हैं। अपनी वेशभूषा, भाषा, संस्कृति, पूजा पद्धति की ओर कैसे जाएं। नियाज अपनी किताब ब्राह्मण द ग्रेट को लेकर इससे पहले भी विवादों में आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुंबई जनसंपर्क डायरेक्टर गणेश रामदासी इसका मराठी में अनुवाद करवा रहे हैं। इसकी मांग आरएसएस में भी काफी रही। वॉर अगेंस्ट कलयुग को अगले साल 17 मार्च को काशी में धर्मगुरुओं के बीच लॉन्च किया जाएगा। ये किताब 225 पेज की होगी।

Tags:
  • IAS Niaz Khan
  • आईएएस नियाज खान
  • Brahmin Part-2
  • Vishal Tripathi
  • Brahmin Part-2 Launching
  • ब्राह्मण पार्ट-2
  • विशाल त्रिपाठी
  • ब्राह्मण पार्ट-2 लॉन्चिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच