इंदौर के बिल्डर्स और सूखदारों पर फिर मंडराया खतरा, लॉरेंस गैंग से जुड़े 5 आरोपियों को मिली जमानत
Sanjay Gupta | Aug 21, 2026, 13:10 IST
लॉरेंस गैंग
इंदौर के बिल्डर्स और अमीरों पर फिर लॉरेंस विश्नोई गैंग का खतरा मंडरा रहा है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक के बाद एक कई आरोपियों को पकड़ा था। इसमें से अब पांच लोगों को जमानत मिल चुकी है।
इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी के साथ ही रंजन मित्तल, चेतन सिंह, कुंवर सिंह से करोड़ों की वसूली के लिए लॉरेंस विश्नोई गैंग ने तैयारी की थी। इसमें खरगोन के दिलीप सिंह राठौड़ के यहां मार्च 2026 में यह गैंग पहले भी फायरिंग कर चुकी थी। फरवरी से अप्रैल माह तक इस गैंग का इंदौर और मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में काफी खौफ रहा है। साथ ही धमकी भरे फोन आए हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक के बाद एक कई लोगों को पकड़ा। लेकिन अब इसमें पांच आरोपियों को जमानत मिल गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से कई आरोपी अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगें। क्योंकि इन पर और भी एफआईआर दर्ज है जिसमें जमानत मिलना बाकी है। इसमें नाना उर्फ रोहित वर्रा को अभी जिला कोर्ट से 50 हजार की गारंटी पर जमानत मिली है। इस पर आरोप है कि इसने फायरिंग कराने के लिए लॉरेंस गैंग को लड़के उपलब्ध कराए थे। इसके साथ ही राहुल सिंह और कुलदीप सिंह चौहान को हाईकोर्ट से 50-50 हजार की शर्त पर जमानत की मंजूरी देने का आदेश 14 अगस्त को पारित हुआ है। वहीं सचिन उर्फ वेदप्रकाश को भी 17 अगस्त को जमानत मंजूर हो गई। इसके साथ ही सोनू उर्फ रितेश खंगार की भी जमानत हो गई है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि, राजपाल चंद्रावत, सचिन शर्मा और कुलदीप सिंह चौहान मिलकर रसूखदारों को धमकाने के काम में लगे थे। राजपाल ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया था। वहीं यह इनके यहां फायरिंग की प्लानिंग करवाता था। इस गैंग में सभी अलग-अलग काम कर रहे थे। नाना उर्फ रोहित वर्रा विदेशी नंबर उपलब्ध कराता था। इसी से वसूली के लिए फोन होते थे। बाकी आरोपी रसूखदारों की डिटेल निकालने, फोटो-वीडियो उपलब्ध कराने का काम करते थे। इसके बाद धमकी भरे फोन जाते थे जिसमें पांच से दस करोड़ तक की मांग होती थी। इस मामले में बड़ी हिम्मत बिल्डर विवेक दम्मानी ने दिखाई थी। जब उन्हें धमकी भरा फोन आया और पांच करोड़ मांगे गए। ऐसा नहीं करने पर बेटे को गोली मारने की धमकी दी गई। इस पर 14 अप्रैल को एफआईआर हुई। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने केस संभाला और डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने टीम बनाकर एक के बाद एक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद इंदौर में धमकी का मामला ठंडा हुआ। वहीं अब आरोपियों को एक-एक कर जमानत मिलने से संकट फिर गहरा रहा है। जमानत का मूल आधार इस बात पर है कि चालान पेश हो गया है और ट्रायल लंबा चलेगा। इसलिए इतने दिन जेल में रखना मुनासिब नहीं है। विविध शर्तों के साथ और 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टूटी वसूली चैन, एक सदस्य के पास मिले बिल्डर को धमकाने के सबूत
इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे
एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे
पुलिस की अवैध वसूली का पर्दाफाश, हर महीने हुक्का बार-सटोरियों से वसूली के आरोप
इन सभी को मिली जमानत
कौन आरोपी क्या कर रहा था
बिल्डर दम्मानी ने कराई थी एफआईआर
इस आधार पर मिल रही जमानत
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे
एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे
पुलिस की अवैध वसूली का पर्दाफाश, हर महीने हुक्का बार-सटोरियों से वसूली के आरोप
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman