राजनीति से परमानेंट विदाई दे दो, राजगढ़ में किसके लिए बोले Amit Shah

Jitendra Shrivastava | Apr 26, 2024, 17:11 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश दौरे पर आए अमित शाह ने कहा सिंधिया घराने ने इस क्षेत्र का लालन-पालन अपने बच्चे जैसे किया है। मैं राजा साहब के लिए वोट मांगने आया हूं। सिंधिया मेरे मित्र भी हैं, इन्हें जिताते हुए यह याद रखना, सिंधिया को दिया एक वोट नरेंद्र मोदी को जाएगा...

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) शुक्रवार, 26 अप्रैल को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। अमित शाह ने सबसे पहले अशोकनगर में गुना सीट से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनावी रैली की। इसके बाद वे दिग्विजय के गढ़ राजगढ़ के खिलचीपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे।

केपी यादव की चिंता आप मुझ पर छोड़ देना

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गुना वालों आपको दो-दो नेता मिलेंगे। ज्योतिरादित्य भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे। केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है, उनकी चिंता आप मुझ पर छोड़ देना, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि गुना वालों आपका यह महाराज विकास को लेकर सबसे ज्यादा समर्पित है। सिंधिया घराने ने इस क्षेत्र का लालन-पालन अपने बच्चे जैसे किया है। मैं राजा साहब के लिए वोट मांगने आया हूं। सिंधिया मेरे मित्र भी हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। इन्हें जिताते हुए यह याद रखना, सिंधिया को दिया एक वोट नरेंद्र मोदी को जाएगा।

सम्मान जैसी लीड से हराकर दिग्विजय की विदाई करना

इसके बाद वे दिग्विजय के गढ़ राजगढ़ के खिलचीपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजगढ़ को बंटाढार करना है क्या? दिग्गी राजा क्या मैंडेट मांगने आए थे। भागकर भोपाल चले गए, अब राजगढ़ आए हो। दिग्गी राजा के साथ बंटाढार शब्द जुड़ गया है। यहां बंटाढार करना है क्या। उन्होंने कहा अब समय आ गया है इन्हें राजनीति से परमानेंट विदाई देने का। दिग्विजय की विदाई आपको करना है। आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले। सम्मान जैसी लीड से हराकर उनकी विदाई करना। उन्हें घर पर बिठाने का काम राजगढ़ वाले करें, यही कहने आया हूं।

खिलचीपुर में सभा स्थल के पीछे लगा टेंट उड़ा

खिलचीपुर में शुक्रवार सुबह 9 से 9:30 बजे तक तेज बारिश और आंधी चली। इससे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा स्थल पर डोम के पीछे लगा टेंट उड़ गया। टेंट में लगा माइक भी गिर गया था।

Tags:
  • Amit Shah
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज