इंदौर में गुंडों के अकाउंट से जुड़ना, लाइक और कमेंट करना पड़ेगा भारी
Sanjay Gupta | Dec 02, 2024, 08:41 IST
INDORE NEWS...
इंदौर में गुंडों के सोशल अकाउंट में जुड़ना, उनके फोटो, वीडियो को लाइक करना, कमेंट करना, फारवर्ड करना और उनके साथ की गई चैट मुश्किल में डाल सकती है।
इंदौर में गुंडों के सोशल अकाउंट में जुड़ना, उनके फोटो, वीडियो को लाइक करना, कमेंट करना, फारवर्ड करना और उनके साथ की गई चैट मुश्किल में डाल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इंदौर पुलिस की साइबर टीम अब आरोपियों के सोशल अकाउंट प्रोफाइल की भी जांच करेगी। इस मामले में पुलिस कमिशनर संतोष सिंह ने अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। पुलिस इन आरोपियों से लिंक्ड मददगार, जमानत देने वाले, दोस्तों, परिजनों और फरारी में मदद करने वालों के एकाउंट पर भी नजर रखेगी।
डीसीपी जोन वन विनोद कुमार मीना ने कहा कि इंटरनेट पर अपराधी खुद को प्रमोट करने का काम कर रहे हैं। साथ ही दहशत फैलाने के लिए भी रील बनाकर वीडियो अपलोड करते हैं। कई अपराधी केक काटते हुए, हथियार लहराते हुए फोटो डालते हैं। उनके साथ लिंक्ड फॉलोअर्स भी इसे बढ़ावा देते हैं और फैलाते हैं। इसलिए कमिशनर ने इस तरह के आदेश दिए हैं, ताकि इनको बढ़ावा नहीं मिले।
इंदौर में हाल ही में एक गुंडे अमन चिकना को पकड़ा था, इसके हजारों में फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने इसके अकाउंट को देखा कि 54 लोग है जो चिकना की गतिविधियो को बढ़ावा देते हैं और फैलाते हैं। चिकना रील बनाकर खुद की 'मार्केटिंग' कर रह था। पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और गिड़गिड़ाते हुए वीडियो बनाया।
अब पुलिस अपराधियों को थाने बुलाकर डोजियर को भी अपडेट करेगी। इसमें अन्य प्रमुख जानकारियों के साथ अब इंटरनेट मीडिया फ्रेंड्स की सूची भी जोड़ी जाएगी, ताकि सभी तरह नजर रखी जा सके।
ऐसे सौ अपराधियों की बनाई है सूची
पुलिस ने ऐसा आदेश इसलिए दिया है कि क्योंकि ऐसा करने वाले लोग गुंडों को बढ़ावा देते हैं और उनकी आपराधिक हौंसलों को बल व फैलावा मिलता है। इसलिए ऐसे करने पर पुलिस लाइक, कमेंट करने वालों को गुंडागर्दी को बढ़ावा देने वाला मानकर कानूनी कार्रवाई भी करेगी। नगरीय सीमा में पुलिस ने 100 से ज्यादा अपराधियों की प्रोफाइलिंग भी कर ली है।
गुंडे खुद का प्रमोशन कर रहे
गुंडों के निकल रहे हजारों फॉलोवर्स
डोजियर में यह भी जुड़ेगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava