महेश्वर में होगी मंत्री परिषद की अगली बैठक, बटालियनों का नाम अब महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा : सीएम मोहन यादव

Raj Singh | Sept 13, 2024, 20:41 IST
Share
the stoor
the stoor

मध्य प्रदेश के महेश्वर जिले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म शताब्दी वर्ष पर मंत्री परिषद की बैठक होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बटालियनों का नाम अब महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश के महेश्वर जिले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म शताब्दी वर्ष पर मंत्री परिषद की बैठक होगी। जिसका ऐलान खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर में शोध पीठ स्थापित की जाएगी। इसके अलावा देवी अहिल्या से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री के संकलन के लिए अभियान चलाया जाएगा।

महापुरुषों के नाम पर अब बटालियनों के होंगे नाम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बटालियनों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने सुशासन भवन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के आयोजन के लिए गठित समारोह समिति की बैठक को संबोधित किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। इनके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव वीरा राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक में समिति के सदस्यों ने आयोजन के लिए अपने विचार सीएम के सामने रखे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर प्रसिद्ध तीर्थों और धार्मिक स्थानों में मंदिर, घाट, कुंए और बावड़ियों का निर्माण कराया था।

खबर ये भी पढ़ें...

संजौली-मंडी के बाद अब बिलासपुर में भी मस्जिद पर बढ़ा विवाद, सड़कों पर उतरे कई हिंदू संगठन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहिल्याबाई का बड़ा रोल

सीएम मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई के गुणों को याद करते हुए कहा कि उनके धार्मिक गुणों की छाप भारतीय जनमानस में अमिट है। अहिल्याबाई ने विधवा विवाह को प्रोत्साहित कर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बहुत काम किया। उन्होंने स्थानीय महिलाओं को माहेश्वरी साड़ियों के निर्माण से जोड़कर महिलाओं के लिए एक नई राह स्थापित की, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर समारोह आयोजित करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व के अन्य कार्यों को याद किया जाएगा। देवी अहिल्याबाई होल्कर से जुड़ी जानकारियों को स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर साझा किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • Madhya Pradesh News
  • devi ahilya bai holkar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती