Reel बनाने का ऐसा शौक, जिसमें चली गई युवक की जान, जानें पूरा माजरा

Aparajita Priyadarshini | Jun 15, 2024, 15:05 IST
Share
AAA
AAA

आधुनिकता के दौर में लोकप्रियता हासिल करने लिए युवा सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के रील्स बना रहे हैं। रील्स बनाने के लिए खतरनाक स्टंट भी कर रहे हैं।ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल का है, जिसमें युवक की जान चली गई।

आज के समय में हर कोई वायरल होना चाहता है। वायरल होने के लिए लोग ऊटपटांग चीजें करते रहते हैं। कभी-कभी यह इतना खतरनाक होता है कि लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही हैरान करने वाला मामला राजधानी भोपाल में आया है। जहां इंस्‍टाग्राम रील बनाने के चक्‍कर में एक युवक की जान चली गई।

जानें क्या है पूरा मामला...

घटना शनिवार की सुबह 4 बजे की है। भोपाल में लिंक रोड पर मोपेड चलाते हुए युवक रील बना रहा था। गाड़ी डिस्बेलैंस हुई और स्लिप होकर गिर गई। इससे युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया।

ये भी पढ़िये...

राजघराने में शोक की लहर, छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह देव का निधन

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी पर साथ में बैठे दो दोस्त घायल हो गए। दोनों काे सामान्य चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

युवक का नाम राज वर्मा है। वह शनिवार की रात तीन बजे ममेरे भाई तन्मय वर्मा और दोस्त रंजीत के साथ घूमने निकला था। तीनों न्यू मार्केट गए, फिर अटल पथ पर कुछ देर बैठे और तड़के सुबह 4 बजे घर के लिए रवाना हुए। लिंक रोड नंबर एक पर मामा के घर के सामने चलती गाड़ी पर रील बनाते हुए राज की गाड़ी स्लिप हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इससे राज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तन्मय और रंजीत को मामूली चोट आई हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शनिवार की दोपहर को शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

शोक जिसने ले ली जान

मृतक के दोस्त मोहन ने बताया कि राज रील बनाने का बेहद शौकीन था। अलग-अलग स्पॉट से लगभग हर रोज ही एक रील बनाकर पब्लिश करता था। रील बनाने के ही लिए देर रात तीन दोस्त एक मोपेड से निकले थे।

घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। राज ने आखिरी रील तेज रफ्तार में मोपेड चलाते हुए शनिवार तड़के सुबह 3:49 पर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। अगली रील बनाते हुए हादसे का शिकार हो गया।

thesootr links

Tags:
  • रील बनाने का शौक
  • young boy died
  • reel danger case
  • reel बनाना पड़ा महंगा
  • reel से मौत
  • रील बनाने से मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग