भोपाल में बनेगा लॉजिस्टिक पार्क, 100 करोड़ रुपए होंगे खर्च
Dolly patil | Published:
लॉजिस्टिक पार्क
भोपाल के नजदीक जल्द विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक पार्क बनने वाला है। इसके निर्माण में 100 करोड़ रुपए खर्च होने वाले हैं। ये लॉजिस्टिक पार्क मंडीदीप से 10 किमी दूर नेशनल हाईवे 46 से 500 मीटर अंदर इटायाकलां में बनाया जाएगा।
भोपाल के नजदीक जल्द ही विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक पार्क बनने वाला है। जानकारी के मुताबिक इसके निर्माण में 100 करोड़ रुपए खर्च होने वाले हैं।इसके बनने के बाद गोविंदपुर और मंडीदीप स्थित उद्योगों के उत्पाद (products of industries) आसानी से देश के विभिन्न स्थानों पर पहुंच सकेंगे।
आपको बता दें कि ये लॉजिस्टिक पार्क मंडीदीप से 10 किमी दूर नेशनल हाईवे 46 ( भोपाल-नर्मदापुरम रोड ) से 500 मीटर अंदर इटायाकलां में बनाया जाएगा।सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि अभी मंडीदीप में स्थान की कमी की वजह से रेक लगने में समस्या होती है। इस कारण मंडीदीप के एक्सटेंशन के रूप में इटायाकलां का चयन किया गया है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में JIO ने किया नई सर्विस का ऐलान, एयरटेल-आइडिया ने पीएम मोदी को दी नई सर्विस और तकनीक में सफलता की जानकारी
लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण के लिए अगले महीने से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी के साथ रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अगले साल जनवरी से यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और 2026 के मध्य तक इसका निर्माण पूरा होगा।
अमृत भारत योजना : भोपाल मंडल के स्टेशनों का तेजी से हो रहा कायाकल्प
निशातपुरा में अभी मौजूद गुड्स शेड को इटायाकलां में लॉजिस्टिक पार्क (Logistics Park) बनने के बाद बंद कर दिया जाएगा। एनजीटी ने निशातपुरा और आसपास सीमेंट के परिवहन के कारण लगातार होने वाले धूल प्रदूषण के चलते इसे बंद करने के निर्देश रेलवे को दिए हैं। यहां पर हर महीने करीब 24 रेक सीमेंट के आते हैं।
कहां बनेगा ये लॉजिस्टिक पार्क
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में JIO ने किया नई सर्विस का ऐलान, एयरटेल-आइडिया ने पीएम मोदी को दी नई सर्विस और तकनीक में सफलता की जानकारी
कब से शुरू होगा काम
अमृत भारत योजना : भोपाल मंडल के स्टेशनों का तेजी से हो रहा कायाकल्प
क्यों विश्वस्तरीय होगा ये पार्क
चार मंजिला ग्रीन बिल्डिंग रहेगी। इसमें सोलर हाइब्रिड पावर ( solar hybrid power ) , वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ डी-कार्बोनाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। इसके ऑफिस कॉम्प्लेक्स में रेलवे का स्पेसिफिक ऑफिस एरिया भी बनाया जाएगा। रैक लगने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। साथ ही सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए इंटरनेशनल स्तर ( international level ) की अत्याधुनिक सुविधाएं और प्रक्रिया अपनाई जाएंगी। इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक ( integrated electronic ) मोशन ब्रिज का निर्माण होगा। सामान आसानी से लोड हो सकेगा। इसी के साथ कैंटीन भी होगी।
निशातपुरा में बंद होगा शेड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari