MP : शाम 6 बजे तक 63.66% वोटिंग, मुरैना में व्यापारियों का हंगामा , भिंड में दो पक्ष भिड़े

Jitendra Shrivastava | May 07, 2024, 19:56 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान भिंड में दो पक्षों में मारपीट में करीब 6 लोग घायल हो गए। वहीं मुरैना में दबंगों पर दलितों के घर जला दिए। इन घटनाओं के बीच मध्यप्रदेश में 6 बजे तक 65 प्रतिशत मतदान की खबर है...

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान ( third phase voting ) में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। शाम 6 बजे तक इन 9 सीटों पर 63.66% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा दिग्विजय की सीट राजगढ़ में मतदान हुआ है। यहां 72.99% वोटर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शिवराज सिंह चौहान की सीट विदिशा में 70.35% तो सिंधिया की सीट गुना में 69.34% वोटिंग हो चुकी है। सबसे कम भिंड सीट पर 52.91% मतदान हुआ। इससे पहले मतदान केंद्रों पर सुबह के समय लंबी-लंबी कतारें नजर आई। हालांकि, दोपहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही ये संख्या कम हुई। शाम होते ही फिर से वोटर्स पोलिंग बूथों पर आने लगे। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर छिटपुट घटनाएं सामने आई। कुछ जगहों पर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार भी किया।

तीसरे चरण की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल पर कुल 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मध्यप्रदेश में नौ सीटों पर वोटिंग...


सीट 2014 2019 2024
मुरैना 50.24% 61.89% 55.77%
भिण्ड 45.63% 54.42% 52.91%
ग्वालियर 52.73% 59.78% 58.86%
गुना 60.77% 70.32% 69.34%
सागर 58.61% 65.51% 62.06%
विदिशा 65.63% 65.70% 70.35%
भोपाल 57.79% 74.39% 60.99%
राजगढ़ 64.00% 79.46% 72.99%
बैतूल 66.48% 78.15% 69.68%

(नोट: 2024 के मतदान के आंकड़े शाम 6 बजे तक)



बसपा प्रत्याशी को पुलिस लाइन में बैठाने पर हंगामा


मुरैना में हंगामा हो गया। यहां शहर की पंचायती धर्मशाला में बसपा प्रत्याशी रमेश चंद्र गर्ग के समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि रमेश गर्ग को बाहर निकालो। उनको जबरन पुलिस लाइन में क्यों बैठा रखा है। भाजपा के लोग खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं। हंगामा कर रहे इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस लाठी भी चलाती नजर आई।

भिंड में दो पक्षों में मारपीट में 6 लोग घायल


भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर बहस हुई। जो इतनी बढ़ी की एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

पीएम नरेंद्र मोदी की 24 के चुनाव में 2047 के वोटर पर ऐसे पड़ी नजर, देखें वीडियो

दबंगों पर दलितों के घर जलाने के आरोप


मुरैना के बानमोर क्षेत्र के रांचोली गांव में जाटव समाज के लोग जब वोट डालने के लिए गए तब उन्हें पता लगा कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। उनका आरोप है कि उन्होंने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उनके घर जला दिए। मुरैना शहर की पंचायती धर्मशाला में बसपा प्रत्याशी रमेश चंद्र गर्ग के समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि रमेश गर्ग को बाहर निकालो। उनको जबरन पुलिस लाइन में क्यों बैठा रखा है। बीजेपी के लोग खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं। हंगामा कर रहे इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस लाठी भी चलाती नजर आई।

मतदान के दौरान हुई छिटपुट घटनाओं पर एक नजर...


  • मुरैना में कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए।
  • मंत्री एंदल सिंह कंसाना के मुरैना गांव गाड़ी खेड़ा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
  • राजगढ़ में शराब पीकर अभद्रता कर रहे पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। यहां पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को नजरबंद भी किया है।
  • राजगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का कहना है कि चाचौड़ा में एक बूथ पर 11 वोट डले और ईवीएम 50 बता रही थी।
  • राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
Tags:
  • third phase voting
  • मध्यप्रदेश की 9 सीटों
  • 9 सीटों पर 63.66% मतदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई