आईएएस सिद्धार्थ जैन की लोकायुक्त से शिकायत, नगर निगम के अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी

Sanjay Gupta | Oct 09, 2024, 19:00 IST
Share
रेट्रोस्पेक्शन
रेट्रोस्पेक्शन

आवासीय भूखंड पर कमर्शियल बिल्डिंग के निर्माण के मामले में इंदौर नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त व आईएएस सिद्धार्थ जैन की लोकायुक्त में शिकायत की गई है।

Indore : आवासीय भूखंड पर कमर्शियल बिल्डिंग के निर्माण के मामले में इंदौर नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त व आईएएस सिद्धार्थ जैन की लोकायुक्त में शिकायत की गई है। इस मामले नगर निगम के कुछ अधिकारियों को नोटिस जारी कर लोकायुक्त ने जवाब तलब किया है। अधिकारियों को 10 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। यदि अधिकारी उपस्थित नहीं होते तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। यह मामला इंदौर विकास प्राधिकरण के आवासीय भूखंड पर कमर्शियल बिल्डिंग के निर्माण से जुड़ा है। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने लोकायुक्त को इस मामले में शिकायत की थी।

आवासीय अनुमति का दुरुपयोग

शिकायत में बताया गया है कि नगर निगम ने आवासीय उपयोग के भूखंड पर आवासीय-सह-वाणिज्यिक अनुमति देकर पूरे भवन को वाणिज्यिक बना दिया। निर्माण के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने कई शिकायतों की अनदेखी की, जिससे आवासीय अनुमति का दुरुपयोग हुआ। लोकायुक्त पुलिस ने सभी संबंधित अधिकारियों को 10 अक्टूबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया है ताकि मामले की सुनवाई की जा सके।

्
्

ये हैं आरोप

अनुमति का दुरुपयोग : आवासीय भूमि पर वाणिज्यिक निर्माण किया गया, जो कि नियमों का उल्लंघन है।
शिकायतों की अनदेखी : निर्माण के दौरान नागरिकों की कई शिकायतें की गईं, जिन्हें अधिकारियों ने नजरअंदाज किया।
सूचना के अधिकार का उल्लंघन : निगम के कर्मचारी सूचना के अधिकार के तहत आवेदक को जानकारी देने में असफल रहे, जिसके कारण पारदर्शिता में कमी आई।

इनके खिलाफ की गई शिकायत

विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त इंदौर संभाग द्वारा नगर निगम के तत्कालीन अपर आयुक्त आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ जैन, भवन अधिकारी सुनील जादौन, भवन निरीक्षक जोन 13 विशाल राठौर, आर्किटेक्ट राहुल शाक्य सहित पूर्व भवन अधिकारियों और जिम्मेदार अधिकारियों तथा भवन स्वामी मीरा मेंघानी, लोकचंद मेंघानी, ज्योति मेंघानी, राजकुमार मेंघानी व अन्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Lokayukta Indore
  • लोकायुक्त इंदौर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • आईएएस सिद्धार्थ जैन
  • पूर्व पार्षद दिलीप कौशल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज