राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री या कुछ और ? शिवराज ने बताई अपनी पहली पसंद...

Pratibha ranaa | Jun 07, 2024, 08:28 IST
Share
shivraj singh chauhan
शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के इतिहास में दूसरी बार किसी पार्टी ने सभी लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा। भाजपा ने सभी 29 सीटें जीतीं। कुल वोट प्रतिशत के लिहाज से देखें तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से रिकॉर्ड 57.59% वोट मिले।

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। यहां बीजेपी ने 29 लोकसभा सीटें जीतकर क्लीनस्वीप कर लिया है। वहीं नरेंद्र मोदी एनडीए गठबंधन के संसदीय दल के नेता चुन लिए गए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार अगले दो-तीन दिनों में शपथ लेने वाली है। इसके अलावा बीजेपी के अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा है। वहीं इस बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( shivraj singh chauhan ) ने बताया कि उनकी पहली चॉइस क्या है, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं या फिर केंद्रीय मंत्री।

मैं अपना बेस्ट करूंगा- शिवराज

बता दें, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धमाकेदार अंदाज में विदिशा लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। विदिशा में शिवराज ने 8 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। शिवराज की जीत लोकसभा चुनावों के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी मार्जिन वाली जीत है। वहीं एक मीडिया समूह से चर्चा के दौरान शिवराज ने कहा कि मैं बेस्ट सासंद बनकर दिखाऊंगा, बाकी मेरी कोई पसंद नहीं, मुझे जो जिम्मा पार्टी देगी उसे दिल से निभाऊंगा। ( shivraj singh chauhan New role )

ये खबर भी पढ़िए...MP की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, वीरा राणा की जगह ये हो सकते हैं MP के मुख्य सचिव, रेस में 3 बड़े नाम

शिवराज ने बताई अपनी पहली पसंद

शिवराज ने कहा कि जो पार्टी की पसंद होगी, वही मेरी पसंद। मेरी अपनी कोई चॉइस नहीं है। उन्होंने कहा मैंने ये भी नहीं सोचा था कि विधायक बनूंगा। यहां मैं महत्वपूर्ण नहीं। पार्टी और देशहित पहले है। वह अलग लोग होते हैं, जिनके पास जो होता है, उससे असंतुष्ट रहते हैं। मैं सांसद हूं। बेस्ट सांसद बनकर दिखाऊंगा। बाकी पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी शिद्दत से निभाऊंगा।

लाड़ली बहनों ने बढ़ चढ़कर वोट दिया

शिवराज ने कहा कि मप्र में मोदी का मैजिक चला है। हमने विधानसभा के नैरेटिव को बदलने नहीं दिया। छिंदवाड़ा को कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ कहा जाता था, लेकिन इस बार बीजेपी ने इस सीट पर सेंध लगा दी। उन्होंने कहा कि दो तरह के नेता होते हैं। एक हटने के बाद चाहते हैं कि दो-चार सीटें कम आए तो मेरी कीमत बढ़ेगी। दूसरे- मेरे जैसे, जो मानते हैं कि ये मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए अब ज्यादा जरूरी परीक्षा है। इस बार मैंने सारी सभाएं सड़क मार्ग से ही की। इसके बावजूद एक दिन में 6-7 की। केंद्र की योजनाओं के लाभार्थी हमारे साथ हैं। लाड़ली बहनों ने बढ़ चढ़कर हमें अपना वोट दिया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • shivraj singh chauhan New role
  • शिवराज सिंह चौहान को नई जिम्मेेदारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं