MP की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, वीरा राणा की जगह ये हो सकते हैं MP के मुख्य सचिव, रेस में 3 बड़े नाम

Pratibha ranaa | Updated:
Share
MP bureaucracy major surgery
MP bureaucracy major surgery

लोकसभा चुनाव के बाद अब CM मोहन यादव जल्द ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं। DGP सुधीर सक्सेना के दो साल मार्च 2024 में पूरे हो गए हैं, इसलिए वे तुरंत बदले जा सकते हैं। मुख्य सचिव वीरा राणा के संबंध में तीन विकल्पों पर बात हो रही है।

चुनावी नतीजे आने के बाद अब एमपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ी सर्जरी होगी ( MP bureaucracy major surgery )। इसके लिए हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में बड़े स्तर पर फेरबदल करने की सुगबुगाहट चल रही है।

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब नौकरशाही में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे। डीजीपी सुधीर सक्सेना के दो साल मार्च 2024 में पूरे हो गए हैं, इसलिए वे तुरंत बदले जा सकते हैं। मुख्य सचिव वीरा राणा ( Veera Rana ) के संबंध में तीन विकल्पों पर बात हो रही है। ( MP Big Reshuffle In Bureaucracy )

वीरा के एक्सटेंशन पूरा होने से पहले मिलेगा नया मुख्य सचिव


6 माह एक्सटेंशन (सितंबर 2024 तक) पूरा होने से पहले ही वीरा राणा को बदला जाएगा या फिर नए सीएस की ओएसडी के तौर पर पहले नियुक्ति हो जाएगी। यानी की सितंबर से पहले प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलेगा। मुख्य सचिव के लिए प्रमुख दावेदारों में मो. सुलेमान, डॉ. राजेश राजौरा और एसएन मिश्रा हैं। केंद्र में पदस्थ अनुराग जैन का नाम भी प्रमुख है।

अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव की नियुक्ति संभव


मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव की नियुक्ति संभव है। इनमें राजेश राजौरा (अभी सीएस नहीं बनते हैं तो), अशोक वर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, अनुपम राजन, शिवशेखर शुक्ला, ई रमेश कुमार, संजय शुक्ला, निकुंज श्रीवास्तव के नाम हैं।

डीजीपी भी बदलना तय


माना जा रहा है कि मंत्रालय में एसीएस-पीएस और विभागाध्यक्ष पद पर दो साल या इससे भी अधिक समय से पदस्थ अफसरों की भी सूची बन गई है। इनमें से कुछ को बदला जा सकता है। वहीं प्रदेश में डीजीपी बदलना भी लगभग तय हो गया है।

डीजीपी पद के लिए 1988 बैच के अरविंद कुमार डीजी होमगार्ड, 1989 बैच के अजय शर्मा डीजी ईओडब्ल्यू और 1989 बैच के ही जीपी सिंह डीजी जेल दावेदार माने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम रिजल्ट जारी, अंकिता पाटकर ने किया टॉप

प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव वीरा राणा


वीरा राणा प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं। उनसे पहले 1960 बैच की IAS अफसर निर्मला बुच 1990 से लेकर 1992 तक मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव रही हैं। वे MP में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की सरकार में पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त हुई थीं।

इन पदों पर रही हैं वीरा राणा


वीरा राणा माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष, मप्र की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

वे विदिशा और जबलपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं। वे छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की कलेक्टर भी रही हैं। वीरा राणा को कठोर और अनुशासन प्रिय प्रशासनिक अधिकारियों में गिना जाता है।

वीरा राणा के बारे में ये भी जाने


वीरा राणा का जन्म 26 मार्च 1964 को उत्तरप्रदेश में हुआ था। वे 1988 बैच की IAS अफसर हैं। वीरा राणा की शिक्षा बैचलर ऑफ आर्ट्स और MBA है।

अनुराग भी बन सकते हैं MP के मुख्य सचिव


अनुराग जैन मप्र के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। वह 1989 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे अभी प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव हैं। बता दें, अनुराग जैन के साथ मोहम्मद सुलेमान (स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव), डॉ. राजेश राजौरा और एसएन मिश्रा भी मुख्य सचिव की दौड़ में हैं।



thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • वीरा राणा
  • Veera Rana
  • MP Big Reshuffle In Bureaucracy
  • मप्र का नया मुख्य सचिव
  • एमपी की ब्यूरोक्रेसी में सर्जरी
  • मप्र ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल
  • MP bureaucracy major surgery
Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं

By Ashish Bhardwaj

RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री

By Sandeep Kumar

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन