पति-पत्नी के नाम हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? तो हो जाएं सावधान, तेल कंपनियों ने बदल दिए नियम
Aman Vaishnav | May 07, 2026, 14:53 IST
lpg gas connection kyc new rules blocking criteria
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच तेल कंपनियां कुछ सख्त नियम लागू करने जा रही है। केवाईसी न होने या एक घर में दो कनेक्शन होने पर आपका एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक हो सकता है।
अगर आप भी रसोई गैस (LPG) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बाजार में गैस सिलेंडरों की कमी की खबरों के बीच अब तेल कंपनियों ने अपने मापदंडों को लेकर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है।
एजेंसी संचालकों का कहना है कि अब केवल सिलेंडर बुक करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको अपने कनेक्शन की पूरी जानकारी अपडेट रखनी होगी।
कंपनियां अब केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य बना चुकी हैं। इसके जरिए उपभोक्ताओं की ऐसी जानकारियां जुटाई जा रही हैं, जिनमें थोड़ी भी गड़बड़ी मिलने पर आपका गैस कनेक्शन तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है।
![cc70b1b0-7d7]()
उज्जैन की शिप्रा गैस एजेंसी के संचालक सुनील कछवाय के अनुसार अगर किसी का परिवार बड़ा है और घर में सिर्फ एक ही सिलेंडर का कनेक्शन है, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
नियम के मुताबिक एक बार सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए 25 दिन का समय पूरा होना जरूरी है। आपका ईंधन इससे पहले खत्म हो जाता है तो आपको रिफिल के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
ईरान और अमेरिका (ईरान अमेरिका जंग) के बीच चल रहे तनाव या युद्ध जैसे हालातों की वजह से गैस की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा था। इसका असर अभी भी कहीं-कहीं देखने को मिल रहा है।
हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उतनी मुश्किल नहीं है जितनी पहले थी। जिले की 56 गैस एजेंसियों से जुड़े करीब 5.50 लाख उपभोक्ताओं को सेवा देने की कोशिश की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश न्यूज: पीएससी, ईएसबी की तैयारी करना महंगा, गैस सिलेंडर लेकर छात्रों का प्रदर्शन
रीवा में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3300 के पार, एमपी के किस शहर में क्या है नया रेट, देखें लिस्ट
LPG की कीमत बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए हुआ महंगा
भारत का LPG जहाज होर्मुज से निकल, खत्म हो सकती है सिलेंडर की मारामारी
एजेंसी संचालकों का कहना है कि अब केवल सिलेंडर बुक करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको अपने कनेक्शन की पूरी जानकारी अपडेट रखनी होगी।
कंपनियां अब केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य बना चुकी हैं। इसके जरिए उपभोक्ताओं की ऐसी जानकारियां जुटाई जा रही हैं, जिनमें थोड़ी भी गड़बड़ी मिलने पर आपका गैस कनेक्शन तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है।
cc70b1b0-7d7
किन कारणों से कनेक्शन ब्लॉक हो सकता है?
- अगर किसी परिवार में पति और पत्नी दोनों के नाम पर अलग-अलग गैस कनेक्शन चल रहे हैं, तो अब ऐसा नहीं चलेगा। इनमें से एक कनेक्शन को बंद करना ही होगा।
- कई घरों में अब पाइप वाली गैस (PNG) पहुंच चुकी है। जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है, उनका एलपीजी कनेक्शन अब ब्लॉक कर दिया जाएगा।
- यदि परिवार के उस सदस्य की मृत्यु हो गई है जिसके नाम पर गैस डायरी थी, और आपने अभी तक उसे अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाया है, तो वह कनेक्शन बंद हो जाएगा।
- जो लोग साल भर में सिर्फ एक या दो ही गैस सिलेंडर लेते हैं, कंपनियां उन्हें गैर-जरूरी मान रही हैं। प्रावधान के अनुसार साल में 12 सिलेंडर लेने की सीमा है। बहुत कम इस्तेमाल करने वालों के कनेक्शन ब्लॉक किए जा सकते हैं।
- जिन लोगों ने अभी तक अपनी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके कनेक्शन सबसे पहले ब्लॉक किए जाएंगे।
रिफिलिंग का 25 दिन वाला नियम
नियम के मुताबिक एक बार सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए 25 दिन का समय पूरा होना जरूरी है। आपका ईंधन इससे पहले खत्म हो जाता है तो आपको रिफिल के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
आपूर्ति की क्या है वर्तमान स्थिति?
हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उतनी मुश्किल नहीं है जितनी पहले थी। जिले की 56 गैस एजेंसियों से जुड़े करीब 5.50 लाख उपभोक्ताओं को सेवा देने की कोशिश की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश न्यूज: पीएससी, ईएसबी की तैयारी करना महंगा, गैस सिलेंडर लेकर छात्रों का प्रदर्शन
रीवा में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3300 के पार, एमपी के किस शहर में क्या है नया रेट, देखें लिस्ट
LPG की कीमत बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए हुआ महंगा
भारत का LPG जहाज होर्मुज से निकल, खत्म हो सकती है सिलेंडर की मारामारी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava