माधव नेशनल पार्क MP का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित, कौन से हैं 7 पार्क
Sandeep Kumar | Dec 01, 2024, 22:52 IST
Madhav National Park
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क को एमपी का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। इससे पहले 23 सितंबर 2023 को सागर के नौरादेही अभयारण्य को प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की तकनीकी समिति ने Madhav National Park को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व होगा। आइए जानते प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के बारे में....
कूनो में 1500 चीतल को शिफ्ट करने की तैयारी, चीतों की खुराक बनेंगे
माधव नेशनल पार्क को लेकर अपर मुख्य वन संरक्षक एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि NTCA की तकनीकी समिति ने प्रस्तावित Tiger Reserve का कोर क्षेत्र 375 वर्ग किलोमीटर, बफर क्षेत्र 1276 वर्ग किलोमीटर और कुल क्षेत्रफल 1751 वर्ग किलोमीटर होगा। समिति ने राष्ट्रीय उद्यान में एक नर और एक मादा बाघ को छोड़ने की भी मंजूरी दी है। CM Mohan Yadav के निर्देश पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) को Madhav National Park को टाइगर रिजर्व घोषित करने के लिये प्रस्ताव भेजा गया था।
इससे पहले 23 सितंबर 2023 को सागर के नौरादेही अभयारण्य को प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। नौरादेही अभयारण्य में बड़ी संख्या में जनजीव हैं। इनमें मुख्य रूप से तेंदुआ शामिल हैं। यहां एक समय पर बाघ भी थे, लेकिन संरक्षण नहीं मिलने के कारण वे लुप्त हो गए। बाघों के अलावा यहां चिंकारा, हिरण, नीलगाय, सियार, भेड़िया, लकड़बग्घा, जंगली कुत्ता, रीछ, मगर, सांभर, मोर, चीतल समेत कई वन्य जीव यहां पाए जाते हैं। नौरादेही अभयारण्य को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है।
टाइगर स्टेट है
मध्य प्रदेश को भारत का टाइगर स्टेट भी कहा जाता है। वर्तमान में एमपी में 785 बाघ हैं। 7 टाइगर रिजर्व के अलावा यहां 5 नेशनल पार्क और 10 सेंचुरी भी हैं। माना जा रहा है कि भविष्य में चीतों के लिए नौरादेही यानी वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व उपयुक्त क्षेत्र रहेगा।
कूनो में 1500 चीतल को शिफ्ट करने की तैयारी, चीतों की खुराक बनेंगे
माधव नेशनल पार्क
नौरादेही अभयारण्य
MP के 6 टाइगर रिजर्व ये है... 1. कान्हा टाईगर रिजर्व - मंडला/ बालाघाट 2. बांधवगढ टाईगर रिजर्व - उमरिया 3 पन्ना टाईगर रिजर्व - पन्ना 4. पेंच टाईगर रिजर्व - सिवनी 5. सतपुड़ा टाईगर रिजर्व - नर्मदापुरम 6. संजय टाईगर रिजर्व - सीधी
टाइगर स्टेट है मध्य प्रदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj