एमपी में किडनैपर्स पर भारी पड़े कुत्ते, मासूम बच्ची की ऐसे बचाई जान

Siddhi Tamrakar | Nov 07, 2024, 11:47 IST
Share
dogs
dogs

कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। कुत्तों की वफादारी के किस्से कभी न कभी सभी ने सुन ही होंगे। एक ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश से जहां कुत्तों ने एक बच्ची को किडनैप होने से बचाया है।

कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। वे अपने मालिक के बहुत वफादार होते हैं। कुत्तों की वफादारी के किस्से कभी न कभी सभी ने सुन ही रखे होंगे और कुछ ने तो अपने सामने होते भी देखा होगा। एक ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश से जहां कुत्तों ने एक बच्ची को किडनैप होने से बचाया है।

6 महीने की बच्ची का अपहरण, किडनैपर्स ने मांगी 14 लाख की फिरौती

घर पर अकेली थी बच्ची

मध्य प्रदेश के बेटमा में आवारा कुत्तों ने एक 10 साल की बच्ची की किडनैपिंग की कोशिश को नाकाम कर दी है। दरअसल, दो बदमाशों ने अकेली बच्ची को देखकर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन पास के आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से घबराए बदमाश डर गए और बच्ची को छोड़कर भाग गए।

Betul में व्यापारी का दिनदहाड़े किड*नैप | 6 घंटे में पुलिस ने खोजा | MP NEWS

कुत्तों से डर कर भागे किडनैपर

यह घटना काली बिल्लौद गांव की है, जहां बच्ची के चाचा श्रवण कुमार ने बताया कि बीते दिनों उनकी भतीजी घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता पास ही किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी दो लोग आए और दरवाजा खटखटाया। बच्ची ने दरवाजा खोला तो एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया और दूसरे को सौंप दिया। दूसरा बदमाश बच्ची को उठाकर भागने लगा। चाचा ने बताया कि, किडनैपर ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठाया और दीवार पार कर खेत में खड़े दूसरे आदमी की तरफ फेंक दिया। इसके बाद वह भी दीवार कूदकर उसके पीछे चला गया।’

तभी पास के कुत्तों ने बदमाशों को देखकर भौंकना शुरू किया और उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बदमाश डरकर गिर पड़े और बच्ची उनके हाथ से छूटकर भागने में सफल हो गई। बच्ची पास स्थित शिव मंदिर में चली गई।

नक्सलियों ने युवक को किया किडनैप, इलाके में डर का माहौल

कुत्तों की आवाज सुन बाहर आए परिजन

कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के परिजन बाहर आए और उन्होंने मंदिर में देखा, फिर बच्ची ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • crime news
  • बच्चे की किडनैपिंग
  • बेटमा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा