MP की 1264 किमी लंबी सड़कों की बदलेगी सूरत, इन गाइडलाइनों के तहत होगा चयन
Sourabh Bhatnagar | Sept 26, 2024, 10:33 IST
सड़कों का होगा 'कायाकल्प'
मध्यप्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली 1264 किलोमीटर सड़कों को स्वीकृति मिली। इसे सड़कों का मेंटेनेंस और निर्माण कायाकल्प योजना के तहत मंजूरी दी गई है।
मध्यप्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली 1264 किलोमीटर सड़कों को स्वीकृति मिली। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इसे स्वीकृत किया है। इसे सड़कों का मेंटेनेंस और निर्माण कायाकल्प योजना के तहत मंजूरी दी गई है। इनमें राजधानी भोपाल की करीब 124 किमी लंबी सड़कें हैं, जिनके प्रस्ताव नगर निगम ने विभाग को भेजे थे। बता दें कि पिछले साल इस योजना के तहत 1200 करोड़ रुपए से नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली थी।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग का दावा है कि इसके तहत 343 किलोमीटर सड़कों का डामरीकरण और 204 किलोमीटर सड़कों का सीमेंट-कांक्रीट का काम पूरा कर लिया गया है। विभाग ने बताया कि हर सड़क के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। सैंपलों को जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजा जाएगा। कांट्रेक्टर्स द्वारा टेस्ट रिपोर्ट अपने पक्ष में लेने की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने यह फैसला किया है।
विभाग ने ऐसी गड़बड़ियों पर नजर रखने के लिए देश के 9 शहरों के एक्सपर्ट्स भी तैनात किए हैं। सकड़ों का निर्माण पूरा होने के बाद एक्सपर्ट्स भी सड़क की गुणवत्ता रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे।
इस विशेष अभियान को 'कायाकल्प' नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के नगरीय निकायों में 400 से ज्यादा सड़कें चुनी गई हैं। बताया जा रहा है कि सड़कों के नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए लगभग 750 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर को करीब 25-25 करोड़ रुपए दिए हैं।
सड़कों के नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए गाइडलाइन बनाई गई है। इस गाइडलाइन के तहत ही सड़कों का चयन होगा। आपको बता दें कि इसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बड़े दफ्तरों, बाजार या कॉलोनियों को जोड़ने वाली सड़कों का चयन किया जा सकता है।
देश के 9 शहरों के एक्सपर्ट्स रखेंगे नजर
विभाग ने ऐसी गड़बड़ियों पर नजर रखने के लिए देश के 9 शहरों के एक्सपर्ट्स भी तैनात किए हैं। सकड़ों का निर्माण पूरा होने के बाद एक्सपर्ट्स भी सड़क की गुणवत्ता रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे।
अभियान का नाम 'कायाकल्प'
सड़क चुनने के लिए गाइडलाइन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA