मध्यप्रदेश के 14 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

Jitendra Shrivastava | Sept 02, 2024, 23:18 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय का इस वर्ष का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर भोपाल के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित किया जा रहा है...

मध्यप्रदेश का इस वर्ष का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह भोपाल के प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 8 प्राथमिक- माध्यमिक और 6 उच्चतर माध्यमिक श्रेणी के शिक्षकों का चयन किया गया है। इन शिक्षकों का सम्मान शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को किया जाएगा। राज्य स्तर के इस समारोह में पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 के पुरस्कृत 2 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

प्रायमरी- मिडिल श्रेणी से 8 शिक्षकों का चयन

राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 के लिए प्राथमिक और माध्यमिक श्रेणी से आठ शिक्षकों का चयन किया गया। इनमें देवरान टपरिया दमोह की शीला पटेल, ताजपुर शाजापुर के वैभव तिवारी, ग्वालियर बाडौरी मुरार के बृजेश कुमार शुक्ला, छिंदवाड़ा के राकेश कुमार मालवीय, गुना के राजीव कुमार शर्मा, राजगढ़ के सुरेश कुमार दांगी, खंडवा की नीतू ठाकुर और सिवनी के संजय कुमार रजक शामिल हैं।

हायर सेकंडरी श्रेणी से 6 शिक्षकों का चयन

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए उच्चतर माध्यमिक श्रेणी से 6 शिक्षक चयनित किए गए। इनमें इंदौर से जगदीश सोलंकी, छिंदवाड़ा से अमिता शर्मा, मंदसौर से कीर्ति सक्सेना, भोपाल से राजेंद्र जसूजा, उज्जैन से ज्योति तिवारी और शहडोल से अंजना द्विवेदी शामिल हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए होशंगाबाद की सारिका घारु और रतलाम की सीमा अग्निहोत्री का चयन किया गया।

शिक्षक दिवस पर शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 'नवीन शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में प्रौद्योगिकी का उपयोग और आनंदमयी शिक्षण' विषय पर विकासखंड स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी श्रृंखला में जिला स्तरीय संगोष्ठी में 'प्रारंभिक शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालयों का आवश्यकता तथा योगदान' विषय पर संगोष्ठी होगी। राज्य स्तर पर होने वाली संगोष्ठी में 'भारतीय परिदृष्य में रोजगारोन्मुखी शिक्षा की आवश्यकता तथा महत्व' विषय पर चर्चा होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इन संगोष्ठियों में अधिक से अधिक भाग लेने के निर्देश दिए हैं। संगोष्ठी 4 सितम्बर को की जाएगी।

प्रशस्ति-पत्र और सम्मान राशि से सम्मानित किया जाएगा

राज्य स्तरीय ज्यूरी राज्य स्तर की शैक्षिक संगोष्ठी से चयन किए गए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी राज्य स्तर के इस कार्यक्रम में शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान राशि देकर सम्मानित करेगी। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2024 सम्मानित और गत वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 से सम्मानित शिक्षकों को कार्यक्रम के बाद एक्सपोजर विजिट भी कराया जाएगा।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • State Level Award
  • 14 teachers
  • honor September 5
एमपी टीईटी आवेदन अंतिम तारीख आज, टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने पर शिक्षक कर रहे भूख हड़ताल

By Manya Jain

एमपी टीईटी आवेदन अंतिम तारीख आज, टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने पर शिक्षक कर रहे भूख हड़ताल
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया, व्यापारी संकट में

By Jyoti Mahender Bhardwaj

न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया, व्यापारी संकट में
फंड की कमी में फंसा कैंसर का इलाज: MP में हर साल 80 हजार मरीज बढ़ रहे, सरकारी मशीनें बंकरों में कैद

By Amresh Kushwaha

फंड की कमी में फंसा कैंसर का इलाज: MP में हर साल 80 हजार मरीज बढ़ रहे, सरकारी मशीनें बंकरों में कैद
आनंद महिंद्रा को चंबल रिवर फ्रंट की खूबसूरती ने किया चकित, पहले समझे AI अब वंडरर लिस्ट में शामिल

By Jageshwar prasad

आनंद महिंद्रा को चंबल रिवर फ्रंट की खूबसूरती ने किया चकित, पहले समझे AI अब वंडरर लिस्ट में शामिल
राजस्थान में नया कृषि समाधान: काजरी के वैज्ञानिकों ने मोठ की 4 नई किस्में लॉन्च कीं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में नया कृषि समाधान: काजरी के वैज्ञानिकों ने मोठ की 4 नई किस्में लॉन्च कीं
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी

By Amresh Kushwaha

नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति

By Harrison Masih

धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति