उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी का खुलासा, 2 लाख लाड़ली बहनों ने की गैस कनेक्शन में धांधली
Amresh Kushwaha | Jul 15, 2025, 08:06 IST
audit-ujjwala-scheme-discrepancy-in-gas
उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जहां 2 लाख महिलाओं ने गैस कनेक्शन से अपने पति का नाम हटवाया है। अब इस पर ऑडिट होगा। जानें क्या है पूरा मामला...
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) में हाल ही में कुछ गंभीर गड़बड़ियों का पता चला है। इससे मध्य प्रदेश (MP) में बड़ा हंगामा मच गया है। यह मामला उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना योजना के तहत गैस कनेक्शन की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई महिलाओं ने गैस कनेक्शन से अपने पति या परिवार के पुरुष सदस्य का नाम हटवा लिया है। यह अनियमितता सरकार के लिए चिंता का कारण बन गई है, और अब इस पर विस्तृत ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...उज्ज्वला योजना में फ्री गैस कनेक्शन मिलने के बाद भी 2.8 करोड़ महिलाओं ने नहीं करवाई रिफिल, जानिए वजह
प्रदेश के खाद्य विभाग को शक है कि पिछले एक साल में करीब 2 लाख महिलाओं ने यह बदलाव कराया है। खाद्य विभाग ने इस गड़बड़ी का पता चलते ही तेल कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के ट्रांसफर के आवेदन पर विचार न किया जाए। इसके साथ ही विभाग ने शासन को उज्ज्वला योजना के तहत स्वतंत्र एजेंसी से ऑडिट कराने का प्रस्ताव भेजा है।
ये खबर भी पढ़िए...गैस सिलेंडर पर सब्सिडी 200 से बढ़ाकर 300 रुपए की, केंद्रीय कैबिनेट का उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा ऐलान
अब इस गड़बड़ी के कारण सरकार ने उज्ज्वला योजना का ऑडिट करने का निर्णय लिया है। ऑडिट के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं की जांच की जाएगी-
फूड डिपार्टमेंट ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाएं अब गैस एजेंसियों में अपने पति या परिवार के पुरुष सदस्य का नाम हटवाकर अपने नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर करवाने की कोशिश कर रही हैं। खाद्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि इन ट्रांसफर आवेदनों पर फिलहाल कोई विचार न किया जाए।
ये खबर भी पढ़िए...रक्षाबंधन पर बहनों को राहत, बुधवार से 200 रु. सस्ता होगा सिलेंडर, भोपाल में 908 में मिलेगा, उज्ज्वला योजना में 75 लाख नए कनेक्शन
उज्ज्वला योजना की
प्रदेश में करीब 24 से 25 लाख महिलाएं उज्ज्वला योजना का लाभ उठा रही हैं। इन महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलता है। साथ ही इस पर सरकार हर महीने 46 से 50 करोड़ रुपए की सब्सिडी देती है। अब सरकार ने इस सब्सिडी की जांच करने का फैसला लिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह सब्सिडी सही महिलाओं तक पहुंच रही है और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं हो रही है।
जानें
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) को भारत सरकार ने 2016 में महिलाओं को सस्ती दरों पर रसोई गैस (LPG) कनेक्शन प्रदान करने के लिए शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को रसोई गैस के उपयोग से राहत दिलाना था, ताकि वे लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान से बच सकें। वहीं इसके तहत 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है, जो कि सामान्य बाजार दर से काफी सस्ता है।
इस गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद खाद्य विभाग ने तेल कंपनियों से संपर्क किया है। वहीं, जल्द ही समस्या का समाधान करने की योजना बनाई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अगर किसी महिला के आईएफएससी कोड में बदलाव करना हो, तो विभाग यह बदलाव करने के लिए तैयार है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
लाड़ली बहनों | Ujjwala scheme | उज्जवला गैस कनेक्शन | गैस कनेक्शन का नामांतरण | Gas Connection | एमपी लाड़ली बहना योजना | Ladli Behen Yojana | गैस पर सब्सिडी | Subsidy | Madhya Pradesh | MP News
ये खबर भी पढ़िए...उज्ज्वला योजना में फ्री गैस कनेक्शन मिलने के बाद भी 2.8 करोड़ महिलाओं ने नहीं करवाई रिफिल, जानिए वजह
उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी का कारण
उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को सस्ती दरों पर रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करना है। लेकिन लाड़ली बहना योजना की महिलाओं ने इसका फायदा उठाने के लिए गैस कनेक्शन से अपने पति या पुरुष परिवार के सदस्य का नाम हटवा दिया। इसके बाद, इन महिलाओं को भी 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है, जिससे सरकार को भारी सब्सिडी का नुकसान हो रहा है।
उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी को 5 प्वाइंट में समझें...
|
उज्ज्वला योजना की होगी ऑडिट प्रक्रिया
- कनेक्शन किसके नाम पर है और कब से है?
- महिलाओं में घरेलू स्तर पर स्वास्थ्य और शिक्षा में क्या बदलाव आया है?
- परिवार को गैस कनेक्शन से किस प्रकार का लाभ हुआ है?
- रिफिलिंग के दौरान कोई दिक्कत या परेशानी तो नहीं हुई?
- क्या महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है और उनकी आंखें स्वस्थ हैं?
- क्या बच्चों की पढ़ाई के लिए महिलाओं को समय मिला है?
तेल कंपनियों को भेजे गए पत्र
ये खबर भी पढ़िए...रक्षाबंधन पर बहनों को राहत, बुधवार से 200 रु. सस्ता होगा सिलेंडर, भोपाल में 908 में मिलेगा, उज्ज्वला योजना में 75 लाख नए कनेक्शन
उज्ज्वला योजना की सब्सिडी का पता होगा
जानें क्या है उज्ज्वला योजना
उज्ज्वला योजना में सुधार की दिशा में कदम
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
लाड़ली बहनों | Ujjwala scheme | उज्जवला गैस कनेक्शन | गैस कनेक्शन का नामांतरण | Gas Connection | एमपी लाड़ली बहना योजना | Ladli Behen Yojana | गैस पर सब्सिडी | Subsidy | Madhya Pradesh | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari