भोपाल के निजी स्कूलों का तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेगी जज , एसडीएम की टीम

Ravi Singh | May 31, 2024, 17:49 IST
Share
Capital bhopal
Capital bhopal

फीस वृद्धि को लेकर जलबपुर के लगभग 51 लोगों ( निजी स्कूल संचालक, पब्लिशर और बुक सेलर्स ) के खिलाफ FIR के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी, उसी तर्ज पर भोपाल में भी फीस वृद्धि करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने जा रही है।

मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के जबलपुर में जिस तरह निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ फीस वृद्धि और किताब की मोनोपॉली को लेकर कार्रवाई की गई है, उसी प्रकार राजधानी भोपाल ( Capital bhopal ) के निजी स्कूल संचालकों ( private school operators ) के खिलाफ भी कार्रवाई ( action ) होगी। एसडीएम, जज और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई है। ये भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को रिपोर्ट देगी।

बिना पूछे नहीं होगी फीस में बढ़ोत्तरी

जबलपुर में फीस वृद्धि को लेकर लगभग 51 लोगों ( निजी स्कूल संचालक, पब्लिशर और बुक सेलर्स ) के खिलाफ FIR के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी, उसी तर्ज पर भोपाल में भी फीस वृद्धि करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने जा रही है। मामले को लेकर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम का कहना है कि एसडीएम, जज और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई है। ये पिछले 3 साल के डाटा को खंगालने जा रही है। हमने पहले भी कार्रवाई की थी, हम डिटेल में जांच करवा रहे हैं। स्कूल फीस के अलावा अन्य हेड में तो वृद्धि नहीं की गई है। कलेक्टर के बिना अनुमोदन के 10 % से ज्यादा वृद्धि नहीं की जा सकती है। जिन भी स्कूलों ने ऐसा किया होगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

Private School की मनमानी पर लगेगी रोक | पूरे प्रदेश में होगी कार्रवाई

20 लोगों को लिया हिरासत में

जबलपुर जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैर कानूनी तरीके से लगभग 80 करोड़ रुपए अतिरिक्त फीस वसूलने के आरोप में 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से लगभग 20 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। 31 लोग अभी भी फरार हैं। कलेक्टर का कहना है कि इन सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों को हिदायत दी है कि शहर के बाकी स्कूल गैर कानूनी तरीके से बढ़ाई गई फीस वापस करें, वरना उनके खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • राजधानी भोपाल
  • Capital Bhopal
  • निजी स्कूल संचालकों
  • private school operators
  • खिलाफ भी कार्रवाई
  • भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब