भोपाल में एक बार फिर पकड़ाई नशे की बड़ी खेप, रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला से 4 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Amresh Kushwaha | Aug 30, 2025, 07:57 IST
Share
dri-again-attacks-on-drug-addiction-in-bhopal-
dri-again-attacks-on-drug-addiction-in-bhopal-

भोपाल रेलवे स्टेशन पर युगांडा की महिला से 4 करोड़ की कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद हुई। डीआरआई ने 15 दिन में तीसरी बड़ी नशे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक और बड़ी नशे की खेप पकड़ी गई है। इसमें 4 करोड़ रुपए की कोकीन और क्रिस्टल मेथ जब्त की गई है। यह कार्रवाई गुरुवार (28 अगस्त) को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने की। डीआरआई की यह 15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इस बार डीआरआई ने एक विदेशी महिला से यह खेप बरामद की है। यह महिला अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जा रही थी।

147 ग्राम कोकीन, 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त

आरोपी महिला युगांडा की नागरिक नाबायुंगा जरिया है। जरिया ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी। उसे भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतार कर उसकी बैग की जांच की गई। इसमें से 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त हुआ। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह इन मादक पदार्थों को मुंबई लेकर जा रही थी। यह महिला पहले भी नशे की खेप पहुंचाने का काम करती रही है।
ये खबर भी पढ़िए...राजधानी भोपाल में रेव पार्टियों के लिए मंगाई थी 24 करोड़ की ड्रग, रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ी गई

डीआरआई को मिली थी गोपनीय सूचना

डीआरआई के असिस्टेंट डायरेक्टर उत्सव पाराशर को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें कहा गया था कि अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस में एक विदेशी महिला के पास मादक पदार्थों की खेप है। इसके बाद डीआरआई ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर महिला को भोपाल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। जब महिला के सामान की जांच की गई, तो उसके पास से 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद हुआ। महिला ने बताया कि वह इन मादक पदार्थों को मुंबई पहुंचा रही थी और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़ी हुई थी। डीआरआई अब महिला से पूछताछ कर अन्य तस्करों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

युगांडा विदेशी महिला से 4 करोड़ की कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद

  • भोपाल रेलवे स्टेशन पर डीआरआई ने 4 करोड़ रुपए की कोकीन और क्रिस्टल मेथ जब्त की। इसमें 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ शामिल हैं।
  • आरोपी महिला युगांडा की नागरिक नाबायुंगा जरिया, जो अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस से दिल्ली से मुंबई जा रही थी, को गिरफ्तार किया गया।
  • यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है जो डीआरआई भोपाल यूनिट ने पिछले 15 दिनों में की है, जिसमें पहले मेफेड्रोन और हाइड्रोपोनिक वीड की भी जब्ती हुई।
  • डीआरआई को मिली गोपनीय सूचना के बाद महिला की जांच की गई, जिसमें मादक पदार्थों की खेप बरामद हुई।
  • कोकीन और क्रिस्टल मेथ दोनों अत्यधिक addictive और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: डी कंपनी से है भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों का संबंध, मास्टरमांइड सलीम डोला को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

DRI की 15 दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई

यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है जो पिछले 15 दिनों में डीआरआई भोपाल यूनिट के जरिए की गई है। इससे पहले 16 अगस्त को डीआरआई ने जगदीशपुर इलाके में एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यहां से 92 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन (Methamphetamine) जब्त की गई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद राजधानी एक्सप्रेस से 24 करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया गया था।

जानें कोकीन और क्रिस्टल मेथ के खतरे

कोकीन और क्रिस्टल मेथ दोनों अत्यधिक नशीले और हानिकारक पदार्थ हैं। क्रिस्टल मेथ को आइस या ग्लास के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सिंथेटिक नशीला पदार्थ है। इसे लिथियम, एसिड और आयोडीन जैसे खतरनाक रसायनों से बनाया जाता है। क्रिस्टल मेथ के इस्तेमाल से अनिद्रा, मानसिक विकार और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। यह अत्यधिक addictive (आदी बनाने वाला) होता है और इसके दुष्प्रभाव जीवन के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल रेलवे स्टेशन
  • राजधानी भोपाल
  • DRI
  • कोकीन
  • डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

By Aman Vaishnav

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट
बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन

By Harrison Masih

बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन
डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए

By Sanjay Gupta

डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए
दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका

By Aman Vaishnav

दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका
छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के मंच पर सियासत, धान खरीदी से पहले पटवारियों से टकराव और 2300 नौकरियों के इंतजार में युवा

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के मंच पर सियासत, धान खरीदी से पहले पटवारियों से टकराव और 2300 नौकरियों के इंतजार में युवा
नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर 25 पैसे का इनाम, बारां पुलिस के इस अनोखे दांव की क्यों हो रही है चर्चा?

By Jageshwar Prasad

नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर 25 पैसे का इनाम, बारां पुलिस के इस अनोखे दांव की क्यों हो रही है चर्चा?
रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, शासन की मंजूरी पर सवाल, हार्टफुलनेस एमओयू बना गले की फांस!

By Ramanand Tiwari

रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, शासन की मंजूरी पर सवाल, हार्टफुलनेस एमओयू बना गले की फांस!