भोपाल में एक बार फिर पकड़ाई नशे की बड़ी खेप, रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला से 4 करोड़ की ड्रग्स बरामद
Amresh Kushwaha | Aug 30, 2025, 07:57 IST
dri-again-attacks-on-drug-addiction-in-bhopal-
भोपाल रेलवे स्टेशन पर युगांडा की महिला से 4 करोड़ की कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद हुई। डीआरआई ने 15 दिन में तीसरी बड़ी नशे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक और बड़ी नशे की खेप पकड़ी गई है। इसमें 4 करोड़ रुपए की कोकीन और क्रिस्टल मेथ जब्त की गई है। यह कार्रवाई गुरुवार (28 अगस्त) को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने की। डीआरआई की यह 15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इस बार डीआरआई ने एक विदेशी महिला से यह खेप बरामद की है। यह महिला अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जा रही थी।
ये खबर भी पढ़िए...राजधानी भोपाल में रेव पार्टियों के लिए मंगाई थी 24 करोड़ की ड्रग, रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ी गई
डीआरआई के असिस्टेंट डायरेक्टर उत्सव पाराशर को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें कहा गया था कि अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस में एक विदेशी महिला के पास मादक पदार्थों की खेप है। इसके बाद डीआरआई ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर महिला को भोपाल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। जब महिला के सामान की जांच की गई, तो उसके पास से 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद हुआ। महिला ने बताया कि वह इन मादक पदार्थों को मुंबई पहुंचा रही थी और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़ी हुई थी। डीआरआई अब महिला से पूछताछ कर अन्य तस्करों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: डी कंपनी से है भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों का संबंध, मास्टरमांइड सलीम डोला को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है जो पिछले 15 दिनों में डीआरआई भोपाल यूनिट के जरिए की गई है। इससे पहले 16 अगस्त को डीआरआई ने जगदीशपुर इलाके में एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यहां से 92 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन (Methamphetamine) जब्त की गई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद राजधानी एक्सप्रेस से 24 करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया गया था।
कोकीन और क्रिस्टल मेथ दोनों अत्यधिक नशीले और हानिकारक पदार्थ हैं। क्रिस्टल मेथ को आइस या ग्लास के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सिंथेटिक नशीला पदार्थ है। इसे लिथियम, एसिड और आयोडीन जैसे खतरनाक रसायनों से बनाया जाता है। क्रिस्टल मेथ के इस्तेमाल से अनिद्रा, मानसिक विकार और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। यह अत्यधिक addictive (आदी बनाने वाला) होता है और इसके दुष्प्रभाव जीवन के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
147 ग्राम कोकीन, 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त
आरोपी महिला युगांडा की नागरिक नाबायुंगा जरिया है। जरिया ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी। उसे भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतार कर उसकी बैग की जांच की गई। इसमें से 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त हुआ। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह इन मादक पदार्थों को मुंबई लेकर जा रही थी। यह महिला पहले भी नशे की खेप पहुंचाने का काम करती रही है।
डीआरआई को मिली थी गोपनीय सूचना
युगांडा विदेशी महिला से 4 करोड़ की कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद
|
DRI की 15 दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई
जानें कोकीन और क्रिस्टल मेथ के खतरे
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava