मध्य प्रदेश बजट 2026: किसानों को मिलेंगे एक लाख सोलर पंप

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। किसानों को करोड़ों रुपए की लागत से सोलर पंप मिलेंगे। साथ ही सरकार किसानों को वित्तीय संसाधन भी उपलब्ध कराएगी।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
madhya pradesh budget 2026 farmers 1 lakh solar pumps

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। वित्त मंत्री ने बतायाकि किसानों को 3 हजार करोड़ रुपए की लागत से एक लाख सोलर पंप दिए जाएंगे।

इसके अलावा, किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

किसानों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

वित्त मंत्री ने बताया कि भावांतर योजना की सफलता को देखकर दूसरे राज्यों ने भी इसमें रुची दिखाई है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना की भी घोषणा की गई है। इसमें किसानों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर जमीन पंजीकृत की गई है।

प्राकृतिक आपदा के नुकसान की होगी भरपाई

बजट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को मजबूत करने के लिए 1 हजार 299 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा मिल सकेगा। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।

राज्य को मिल्क कैपिटल बनाने का लक्ष्य

सीएम कृषक उन्नति योजना के तहत 5 हजार 500 करोड़ रुपए दिए गए हैं। पीएम फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ रुपए दिए गए हैं। साथ ही किसानों के लिए 337 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि रखी गई है।

इसके अलावा राज्य को देश का मिल्क कैपिटल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। धरती आभा योजना के लिए 357 करोड़ रुपए का बजट है। मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़ रुपए का लक्ष्य है। इसके अलावा गौशालाओं के लिए बजट बढ़ाया गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP Budget 2026: धर्म और संस्कृति के लिए खुला खजाना, सिंहस्थ 2028 के लिए खास पैकेज

MP Budget 2026 : एमपी नक्सल मुक्त, बच्चों को मिलेगा मुफ्त में दूध, कोई नया टैक्स भी नहीं: वित्त मंत्री देवड़ा

किसानों के लिए 'भारत विस्तार' पोर्टल, एआई से मिलेगा खेती की समस्याओं का हल

नौकरी बदलने पर अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं, बजट बहस के जवाब में की अहम घोषणा

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना भावांतर योजना
Advertisment