सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा दिल्ली पहुंचे, एक लोकसभा से एक मंत्री वाले फॉर्मूले पर चर्चा, रात तक हो सकता है फैसला

Rahul Garhwal | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा दिल्ली पहुंचे, एक लोकसभा से एक मंत्री वाले फॉर्मूले पर चर्चा, रात तक हो सकता है फैसला
सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा दिल्ली पहुंचे, एक लोकसभा से एक मंत्री वाले फॉर्मूले पर चर्चा, रात तक हो सकता है फैसला

सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा दिल्ली पहुंच गए हैं। एक लोकसभा से एक मंत्री वाले फॉर्मूले पर चर्चा हो सकती है। रात तक फैसला हो सकता है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन प्रभारी हितानंद शर्मा दिल्ली पहुंच गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर देर रात फैसला हो सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष के साथ बैठक होगी। ये बैठक होगी या नहीं इस बारे में रात 9 बजे तक स्थिति साफ होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए एक लोकसभा से एक मंत्री फॉर्मूले पर चर्चा होगी। इसे इस बार अमल में लाया जा सकता है।

एक लोकसभा, एक मंत्री फॉर्मूला

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में एक लोकसभा से एक मंत्री बनाने के फॉर्मूले को अमल में लाया जा सकता है। सीएम मोहन यादव उज्जैन लोकसभा सीट से आते हैं। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर लोकसभा और राजेंद्र शुक्ला रीवा लोकसभा से आते हैं। मतलब कैबिनेट में 3 मंत्री 3 लोकसभा सीटों से मौजूद हैं। अब बाकी लोकसभा सीटों से मंत्री बनाए जा सकते हैं। ये रणनीति 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाई जा रही है।

पिछली बार भी हुई थी चर्चा

एक लोकसभा से एक मंत्री वाले फॉर्मूले की चर्चा पिछली बार भी हुई थी, लेकिन ये लागू नहीं हो पाया था। अब क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव हैं, इसलिए इसके लागू होने के आसार बढ़ जाते हैं।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • JP Nadda
  • जेपी नड्डा
  • VD Sharma
  • वीडी शर्मा
  • Madhya Pradesh cabinet expansion
  • मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज