सीएम मोहन यादव आज एमपी को देंगे करोड़ों की सौगात, दमोह दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी
Amresh Kushwaha | Sept 07, 2025, 09:39 IST
chief-minister-mohan-yadav-tour-mauganj-development-works-jitu-patwari-damoh
सीएम मोहन यादव मऊगंज जिले में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दमोह में आयोजित रैलियों में हिस्सा लेंगे। जानिए इनके कार्यक्रमों और उद्देश्य के बारे में विस्तार से...
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) आज (7 सितंबर) मऊगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 241.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) दमोह दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पटवारी विभिन्न रैलियों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आइए जानते हैं इन दोनों नेताओं के शेड्यूल और उनके कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...
वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री मऊगंज के संयुक्त जिला कार्यालय भवन (District Office Building) का भी शिलान्यास करेंगे। इससे प्रशासनिक कामकाज और बेहतर तरीके से हो सकेगा। इसके अलावा वे बहुती जल प्रपात (Bahuti Waterfall) का अवलोकन करेंगे और देवतालाब में स्थित शिव मंदिर (Shiva Temple in Devtalab) में पूजा-अर्चना भी करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...बाढ़ से बेहाल किसानों को मिली राहत! सीएम मोहन यादव ने खाते में डाले 20 करोड़ रुपए
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का भी आज दमोह दौरा रहेगा। यहां वे विभिन्न रैलियों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करेंगे। साथ ही, उनकी समस्याओं को सुनकर चुनावी रैलियों के माध्यम से अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे।
पटवारी का दौरा 07 सितंबर को सुबह 8:00 बजे भोपाल से शुरू होगा। वे सागर, रायसेन, और विदिशा होते हुए दमोह पहुंचेंगे। यहां वे वोट चोर गद्दी छोड़ जिला स्तरीय रैली में भाग लेंगे। यह रैली कांग्रेस पार्टी के चुनावी प्रचार का हिस्सा है। दिन के अंत में पटवारी दमोह से वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश, रात 2.15 बजे घुसे नकाबपोश
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
241.33 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत
एमपी के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज मऊगंज में 241.33 करोड़ रुपए की योजनाओं का ऐलान करेंगे। इनमें से 37 करोड़ 50 लाख रुपए के 16 कार्यों का लोकार्पण (Inauguration) और 203 करोड़ 83 लाख रुपए के 6 कार्यों का भूमिपूजन (Foundation Stone) किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...बाढ़ से बेहाल किसानों को मिली राहत! सीएम मोहन यादव ने खाते में डाले 20 करोड़ रुपए
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:05 बजे: मुख्यमंत्री अपने निवास स्थान से स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे।
- सुबह 10:25 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से एयरपोर्ट रीवा के लिए रवाना होंगे।
- सुबह 11:20 बजे: रीवा एयरपोर्ट से मऊगंज के लिए रवाना होंगे। यहां सीएम मोहन यादव बहुती जल प्रपात का अवलोकन करेंगे।
- दोपहर 12:10 बजे: सीएम मऊगंज के देवतालाब में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही देवतालाब में स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।
- दोपहर 02:25 बजे: मुख्यमंत्री मोहन यादव देवतालाब से रीवा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 02:50 बजे: सीएम मोहन यादव एयरपोर्ट रीवा से स्टेट हैंगर भोपाल वापसी करेंगे।
- दोपहर 03:55 बजे: मुख्यमंत्री आज के दिन के कार्यक्रम का समापन कर अपने निवास वापसी करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दमोह दौरा
पटवारी का दौरा 07 सितंबर को सुबह 8:00 बजे भोपाल से शुरू होगा। वे सागर, रायसेन, और विदिशा होते हुए दमोह पहुंचेंगे। यहां वे वोट चोर गद्दी छोड़ जिला स्तरीय रैली में भाग लेंगे। यह रैली कांग्रेस पार्टी के चुनावी प्रचार का हिस्सा है। दिन के अंत में पटवारी दमोह से वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश, रात 2.15 बजे घुसे नकाबपोश
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम
- सुबह 08:00 बजे: भोपाल से दमोह के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 01:00 बजे: दमोह में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होंगे।
- शाम 05:00 बजे: दमोह से भोपाल वापसी करेंगे।
- रात 10:00 बजे: पटवारी आज के कार्यक्रम का समापन कर भोपाल में रात्रि विश्राम करेंगे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़
By The Sootr
इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे
By Amresh Kushwaha
मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल
By VINAY VERMA
इंदौर नगर निगम में फिर भ्रष्टाचार, सब इंजीनियर ने टैंकर बिल के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा
By Sanjay Gupta
राजस्थान में 9,643 पटवार भवनों की मरम्मत के लिए सिर्फ 37 लाख, एक भवन के हिस्से में महज ₹384
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की एसीएस संजय दुबे की तरीफ, बोले- रिटायरमेंट के बाद बहुत अच्छे नेता हो सकते हैं
By Sanjay Gupta