सीएम डॉ मोहन यादव की गुरुवार को समीक्षा बैठकों की मैराथन, तीन अहम विभागों पर रहेगा फोकस

Rohit Sahu | Apr 24, 2025, 09:48 IST
Share
cm mohan yadav 24 april
cm mohan yadav 24 april

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुरुवार 24 अप्रैल को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, राजस्व विभाग और उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे। सुबह से शाम तक चलने वाली इन बैठकों में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दिन की शुरुआत समत्व में महत्वपूर्ण सुरक्षा और संचार से जुड़ी ब्रीफिंग के साथ होगी। 10:40 सुबह एडीजी इंटेलीजेंस की ओर से सीएम को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात होगी। सुबह 10:50 आयुक्त जनसंपर्क सीएम को राज्य के जनसंचार अभियानों और मीडिया प्रबंधन पर जानकारी देंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

11 बजे से एमएसएमई विभाग की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इस बैठक में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, छोटे उद्योगों की समस्याएं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।

दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठकें

सीएम दोपहर में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों, अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सकते हैं।

दोपहर 3 बजे से राजस्व विभाग की गहन समीक्षा

03:00 से 04:00 बजे तक सीएम डॉ. मोहन यादव (Cm mohan yadav) राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में भू-अधिकारों, जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण प्रक्रियाएं और किसानों से जुड़ी राजस्व व्यवस्था पर विचार-विमर्श होगा।

शाम 4 बजे मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

इसमें कॉलेजों की शैक्षणिक गुणवत्ता, स्टाफ की स्थिति, पाठ्यक्रम सुधार और विद्यार्थियों से जुड़ी नीतियों पर चर्चा की जाएगी। राज्य में नई शिक्षा नीति (NEP) के कार्यान्वयन की प्रगति भी इस बैठक का प्रमुख विषय हो सकती है।

यह भी पढ़ें...इंदौर दौरे पर आज CM मोहन यादव, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल

शाम 6 बजे से संवाद और चर्चा का सेशन

मुख्यमंत्री समत्व में शाम 6 बजे एक विशेष चर्चा सत्र में भाग लेंगे। यह सत्र विचार-विमर्श, योजना विश्लेषण और फीडबैक लेने के लिए आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला : CM डॉ. मोहन यादव ने कहा, आतंकवादी डरपोक, भारतीय फौज के सामने आते तो चिथड़े उड़ जाते

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • राजस्व विभाग
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज