अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएम मोहन का एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड, 19 पर कार्रवाई
Amresh Kushwaha | Oct 24, 2025, 10:19 IST
cm-mohan-yadav-action-samadhan-online-negligence
CM मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक की। इस दौरना लापरवाही पर 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं 19 अन्य पर कार्रवाई की गई।
BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार, 23 अक्टूबर को हुई समीक्षा बैठक में 3 कर्मचारियों को निलंबित किया गया। इसके साथ ही, 19 के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। इनमें से 5 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी काम समय पर और जिम्मेदारी से होना चाहिए, वरना सख्त कदम उठाए जाएंगे।
भोपाल न्यूज: अब सिर्फ 2 रुपए में मिलेगा भोपाल स्टेशन पर VIP ट्रीटमेंट: SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन जिलों में शिकायतें कम होंगी, उन्हें प्रोत्साहन (Incentive) मिलेगा। साथ ही, जहां शिकायतें बिल्कुल नहीं होंगी, वहां पुरस्कार भी दिया जाएगा।
इस महीने रायसेन और दतिया को जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया है। वहीं विभागों में ऊर्जा विभाग (Energy Department) को पहला स्थान मिला है।
MP News: मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन की समीक्षा तय करेगी अफसरों का भविष्य
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने उन अधिकारियों को भी सराहा, जिन्होंने शिकायतों का100% समाधान किया। इनमें ये अधिकारी शामिल हैं-
![1fd6bf90-077]()
MP में 16 कर्मचारियों पर एक्शन: समाधान ऑनलाइन में मिली थी शिकायत, CM ने की कार्रवाई
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कुछ अहम प्रकरणों पर तुरंत कार्रवाई हुई-
देरी बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी जरूरी
सीएम ने सभी अधिकारियों से साफ कहा कि जनता के काम में देरी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। योजनाओं को समय पर, पारदर्शी और असरदार तरीके से लागू किया जाए। छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को हर जरूरी सुविधा मिलनी चाहिए। यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करेगा, तो कार्रवाई होनी तय है।
आज 'समाधान ऑनलाइन' में लंबित शिकायतों का निराकरण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्य को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयोग और नवाचार करें। जिस जिले में कोई शिकायत नहीं होगी, उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला कलेक्टर्स को शैक्षणिक परिसर और छात्रावासों का निरीक्षण करने के… pic.twitter.com/Ld2F9yFQxC
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 23, 2025
अच्छा काम किया तो मिलेगा इनाम
इस महीने रायसेन और दतिया को जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया है। वहीं विभागों में ऊर्जा विभाग (Energy Department) को पहला स्थान मिला है।
समाधान ऑनलाइन में लापरवाही की खबर को एक नजर में समझें...
|
100% समाधान वालों को सीएम ने दी बधाई
- के.के. दुबे (उपनिरीक्षक, थाना रावतपुरा, भिंड)
- वेंकटेश नेरकर (कनिष्ठ अभियंता, ऊर्जा मंडला)
- डॉ. नंदिता निगम (चिकित्सा अधिकारी, धार)
- कमलेश शुक्ला (सहायक संचालक, सतना)
1fd6bf90-077
MP में 16 कर्मचारियों पर एक्शन: समाधान ऑनलाइन में मिली थी शिकायत, CM ने की कार्रवाई
शिकायतों में कहां क्या हुआ?
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कुछ अहम प्रकरणों पर तुरंत कार्रवाई हुई-
- अनूपपुर: सीता बैगा को आहार अनुदान नहीं मिलने पर सचिव निलंबित और सहायक आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोकी गई।
- रीवा: आशीष बहेलिया को लैपटॉप राशि दिलाई गई, अन्य मामलों में सख्त निर्देश दिए गए।
- डिण्डौरी: उज्जवल साहू को छात्रवृत्ति मिली, विलंब पर दोषियों को दंडित किया गया।
- मंदसौर: प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में देरी पर जिम्मेदारी तय हुई।
- धार: छात्रा शिवानी मौर्य को छात्रावास सामग्री तुरंत दिलवाई गई।
- मैहर: आधार लिंकिंग में गड़बड़ी पर चार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हुई।
- जबलपुर: जननी सुरक्षा योजना में राशि भुगतान के साथ 3 कर्मचारियों पर कार्रवाई।
- अशोकनगर: भू-अर्जन मुआवजे में 5 साल की देरी पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई।
- शिवपुरी: कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत सौरभ किरार को राशि दिलवाई गई, चार अफसरों पर कार्रवाई।
- मैहर (राशन): राशन न मिलने पर सचिव निलंबित और सहायक आपूर्ति अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकी गई।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari