मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का दिल्ली दौरा, अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात, विभाग बंटवारे पर अब भी सस्पेंस
Rahul Garhwal | Dec 29, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का दिल्ली दौरा, अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात, विभाग बंटवारे पर अब भी सस्पेंस
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव दिल्ली में हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की। मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर अब भी सस्पेंस है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद मंत्रियों के विभाग का बंटवारा फाइनल माना जा रहा है। फिलहाल इस पर सस्पेंस बरकरार है। सीएम के वापस लौटते ही इस पर फैसला होने की उम्मीद है।
गुरुवार को दिल्ली गए थे सीएम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात सवा 9 बजे प्राइवेट प्लेन से दिल्ली गए थे। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई थी।
विभाग बंटवारे को लेकर क्या बोले थे सीएम
मंत्रियों को विभाग बांटने को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा था कि जब मंत्री बना दिए तो अब ये भी हो जाएगा। सीएम मोहन यादव शुक्रवार देर रात भोपाल लौट सकते हैं।
1 जनवरी को राजधानी आ सकते हैं शाह
सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को 1 जनवरी को साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया है। सीएम मोहन ने बताया कि बीजेपी के संकल्प पत्र 2023 में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का वादा किया गया था। इस व्यवस्था में अलग आवेदन किए बिना रजिस्ट्री के 15 दिन की समय-सीमा में खरीदार के पक्ष में नामांतरण किया जा सकेगा। खसरा-नक्शा में भी तुरंत सुधार हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman