गर्भकाल हुआ समाप्त, जनता से किए वादे कब पूरा करेगी मोहन सरकार , जीतू पटवारी ने पूछे सवाल

Marut raj | Sept 15, 2024, 18:04 IST
Share
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav nine months Garbhakaal Jeetu Patwari question the sootr
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav nine months Garbhakaal Jeetu Patwari question the sootr

'द सूत्र' ने मोहन सरकार के 9 महीने के कार्यकाल को 'गर्भकाल' मानते हुए प्रदेश के वरिष्ठ 90 पत्रकारों से इसका विश्लेषण कराया था। अब पीसीसी चीफ पटवारी ने भी बीजेपी सरकार ने 9 माह को गर्भकाल मानते हुए सवाल उठाए हैं।

भोपाल. मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव की सरकार को बने 9 महीने पूरे हो चुके हैं। मोहन यादव ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी और 13 सितंबर को इनके कार्यकाल के 9 महीने पूरे हो गए हैं। 'द सूत्र' ने मोहन सरकार के इस 9 महीने के कार्यकाल को गर्भकाल मानते हुए एक अभियान चलाया था।

इसमें प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने मोहन सरकार के 9 महीने के कार्यकाल का विश्लेषण किया था, जिसे thesootr.com पर प्रकाशित किया गया था।

द सूत्र के इस अभियान को लेकर कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोहन यादव को चुनावी वादे याद दिलाते हुए पूछा है कि सरकार का गर्भकाल समाप्त हो चुका है। प्रदेश सरकार जनता से किए गए वादे कब पूरा करेगी।

अब आपकी सरकार का ‘गर्भकाल’ समाप्त हो चुका है

पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि दुख की बात है कि चुनावी वादों में से एक भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। जिस वचन पत्र पर जनता ने भरोसा करके आपकी पार्टी को चुनाव में बहुमत दिया था, उन गारंटियों का ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिख रहा है।

नौ महीने की लंबी अवधि के बाद भी आपकी सरकार अपने किसी भी वादे को अब तक धरातल पर नहीं ला पाई है। अब आपकी सरकार का ‘गर्भकाल’ समाप्त हो चुका है।

इसलिए आपसे अपेक्षा है कि आपके द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे होंगे। हम प्रदेश की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए आपकी ओर से एक ठोस कार्ययोजना और समयबद्ध कार्यान्वयन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पटवारी ने 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र का पोस्टर भी शेयर कर वादे याद दिलाए।
पटवारी ने 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र का पोस्टर भी शेयर कर वादे याद दिलाए।

पटवारी ने ये वादे दिलाए याद

  • किसानों से ₹2700 प्रति क्विंटल गेहूं और ₹3100 प्रति क्विंटल के भाव पर धान की खरीद
  • किसान कल्याण निधि और किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष ₹12,000
  • मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत प्रत्येक बेघर को घर
  • लाड़ली बहनों को पक्का मकान देना
  • हर घर में से एक व्यक्ति को रोज़गार
  • प्रदेश की 15 लाख महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाएंगे
  • उज्ज्वला और लाड़ली बहनों को 450 रुपए में सिलेंडर देंगे
  • जनजातीय समुदाय के सशक्त बनाने ₹3 लाख करोड़ का पैकेज
  • तेंदूपत्ता संग्रहण दर को ₹4,000 प्रति बोरा
  • IIT और AIIMS की की तरह मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना
  • 20 हजार करोड़ की लागत से हाई-टेक अस्पतालों और अस्पतालों में पलंगों का विस्तार
Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • PCC Chief Jitu Patwari
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • द सूत्र गर्भकाल
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट