मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ खाया खाना, वोटिंग के पहले कहा- शुरू करेंगे लखपति योजना
Jitendra Shrivastava | Nov 16, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ खाया खाना, वोटिंग के पहले कहा- शुरू करेंगे लखपति योजना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को टीला जमालपुरा इलाके में पहुंचे और उन्होंने यहां लाड़ली बहनों के साथ खाना खाया और संवाद भी किया।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान है। इससे पहले गुरुवार को तमाम नेताओं और उम्मीदवारों ने मतदाताओं के घर-घर दस्तक दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लाड़ली बहनों के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को टीला जमालपुरा इलाके में पहुंचे और उन्होंने यहां लाड़ली बहनों से संवाद किया। उनके बीच भोजन भी ग्रहण किया। चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें लाड़ली बहनों ने बुलाया था और भोजन कर रहे हैं।
लाड़ली बहनों के साथ सीएम शिवराज
चौहान ने एक सवाल के जवाब में आगे कहा कि वह विचार कर रहे हैं कि लाड़ली बहना को लखपति बहना बनाया जाए। इस अभियान को आगे चलाया जाएगा। चौहान ने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जो थकान आई थी, वह बहनों के बीच जाकर मिट गई है। बहनों से मिलकर और बेटियों के पैर पूजकर ऊर्जा मिलती है। मेरा लक्ष्य रहेगा कि हर बहना की आमदनी प्रति माह 10 हजार और साल में एक लाख से ज्यादा हो। इसके लिए स्वयं-सहायता समूह बनेंगे। अलग-अलग प्रकार के काम शुरू किए जाएंगे ताकि बहनों को काम मिले और उनकी आय बढ़े।
लाड़ली बहनों के साथ सीएम शिवराज
17 नवंबर दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। वोटिंग को लेकर सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। वोटिंग कल सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman