/sootr/media/media_files/2025/01/02/2zRrNoKXnjl8wVULy7EE.jpg)
नए साल में मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड Photograph: (the sootr)
BHOPAL. मध्य प्रदेश में कंपकंपाने वाली वाली ठंड की शुरुआत हो चुकी है, और नए साल 2025 का पहला दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड के कारण घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है, जिससे दृश्यता में भी काफी कमी आई है। शहडोल जिले का कल्याणपुर एमपी का सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
जनवरी में चलेगी शीतलहर, रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में शीतल दिन (cold day) और घने कोहरे (dense fog) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश ठंड का असर बढ़ेगा। कई जिलों में शीतलहर भी चल सकती है। उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण से रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई।
सबसे ठंडा रहा साल का पहला दिन
मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में 1 जनवरी को तापमान में गिरावट देखी गई। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, राजधानी भोपाल में भी तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दिन को सीजन का सबसे ठंडा दिन (coldest day of the season) माना गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड बढ़ गई, ठंड जनवरी में भी जमकर असर दिखाएगी।
दिन में भी रात जैसी कड़ाके ठंड
बुधवार 1 जनवरी की सुबह कई जिलों में कोहरा रहा। कई जिलों में तो इतना घना कोहरा था कि 50 मीटर तक कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। रायसेन में भी दिन में भी रात जैसी कड़ाके ठंड रही। यहां दिन का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तो रात में पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड पहुंच गया। कई शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। भोपाल, रायसेन, रीवा, नौगांव, सीधी, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति रही।
शीतलहर और कोहरे का असर
मौसम विभाग ने आगामी 20 दिनों के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर (cold wave) की संभावना जताई है। विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए शीतल दिन और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, ग्वालियर, सागर,निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, भिंड और मुरैना शामिल हैं। इन जिलों में घने से मध्यम कोहरे की संभावना है। इसके अलावा, नीमच, मंदसौर, पन्ना और रीवा में शीतलहर (cold wave) भी देखने को मिल सकती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक