कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष के फार्मूले में इंदौर से उठा शोभा ओझा का नाम, जयवर्धन, नकुल, सचिन, प्रियवत्त के भी नाम

Sanjay Gupta | Aug 16, 2025, 14:59 IST
Share
congress-new-district-president-and-city-president-formula
congress-new-district-president-and-city-president-formula

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के नए जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष फार्मूले में इंदौर से शोभा ओझा का नाम चर्चा में है। राहुल गांधी के नए आदेश से प्रदेश में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के सृजन अभियान को विसर्जन करने में जुटे मध्यप्रदेश के नेताओं को झटका मिल सकता है। जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष की नियुक्ति के लिए राहुल गांधी ने दिल्ली से ही आब्जर्वर भेजकर सर्वे के आधार पर पैनल बनाने के आदेश दिए थे। लेकिन इसमें भी सेंध लग गई।

बीते दिनों दिल्ली में जब मध्यप्रदेश की सूची को लेकर राहुल गांधी ने बैठक की तो आब्जर्वर और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा दी गई सूची और उनके पास पहुंची इंटरनल रिपोर्ट की सूची में अंतर था। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने एक नया फार्मूला दे दिया। इसमें प्रदेश के बड़े नेताओं को ही जिलों की कमान देने की बात कह दी। इससे सभी के हाथ-पांव फूले हुए हैं। उधर बताया जा रहा है कि दिल्ली में फिर बैठक हो रही है और इसमें नाम को लेकर मुहर लग सकती है।

बदली परिस्थितियों में इंदौर से शोभा ओझा का नाम

इंदौर शहराध्यक्ष के लिए पहले इंदौर से सर्वे के मुताबिक अमन बजाज का नाम था, लेकिन नाम आगे अरविंद बागड़ी का बढ़ाया गया। वहीं इसमें विवाद की स्थिति बनते देखे निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को शहर के लिए और जिलाध्यक्ष के लिए रीना बोरासी सैतिया का नाम आगे बढ़ाया गया। लेकिन राहुल गांधी के नए फार्मूले से अब नया नाम इंदौर शहराध्यक्ष के लिए शोभा ओझा का उठा है, जो पहले राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं और कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा 5 में चुनाव लड़ चुकी हैं।

ग्रामीण के लिए सत्तू को कहा, लेकिन भाई का नाम दिया

उधर ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए सत्तू पटेल का नाम आगे आया था, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके बदले में अपने भाई राधेश्याम पटेल को आगे किया है। वैसे राधेश्याम का नाम शुरू से ही आगे चल रहा था। ग्रामीण से रीना बोरासी का भी नाम चर्चा में हैं।

एमपी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के पद पर एक नजर

  • राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दिल्ली से आब्जर्वर भेजकर सर्वे के आधार पर पैनल बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन इसमें अंतर सामने आया।
  • दिल्ली में हुई बैठक में राहुल गांधी ने बड़े नेताओं को जिलों की कमान देने का नया फार्मूला पेश किया, जिससे प्रदेशभर में हलचल मच गई।
  • इंदौर शहराध्यक्ष के लिए पहले अमन बजाज का नाम था, लेकिन अब शोभा ओझा का नाम उभरकर सामने आया, जो पहले राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं।
  • ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए सत्तू पटेल का नाम था, लेकिन उन्होंने अपने भाई राधेश्याम पटेल को नामित किया, हालांकि राधेश्याम का नाम पहले से चर्चा में था।
  • राहुल गांधी के नए फार्मूले के तहत प्रदेश के प्रमुख नेताओं के नाम जैसे सज्जन सिंह वर्मा, नकुल नाथ, जयवर्धन सिंह, और मीनाक्षी नटराजन का नाम चर्चा में हैं, जिन पर मुहर लगाई जाएगी।

इधर बड़े नेताओं को कमान देने की बात

बात इंदौर की नहीं है, बाकी पूरे प्रदेश में राहुल गांधी की मंशा यह फार्मूला लाने की है। इसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को देवास, गुना में जयवर्धन सिंह, छिंदवाड़ा में नकुल नाथ, प्रियवत्त सिंह, शाजापुर में क्रूणाल चौधरी, मंदसौर के लिए मीनाक्षी नटराजन, खरगोन में सचिन यादव, उज्जैन में महेश परमार, सीधी में कमलेशवर पटेल, आगर-मालव के लिए विपिन वानखेड़े, बड़वानी में विजयलक्ष्मी साधौ और बाला बच्चन दोनों के नाम, बुरहानपुर में सुरेश शेरा जैसे नाम चर्चा में आए हैं। हालांकि अब इस फार्मूले के बाद आए नामों पर राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर चर्चा करके मुहर लगाएंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष | कांग्रेस जिलाध्यक्ष लिस्ट एमपी | कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा | मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी | MP News कांग्रेस शहराध्यक्ष पद

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • जयवर्धन सिंह
  • कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा
  • हरीश चौधरी
  • रीना बोरासी सैतिया
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
  • कांग्रेस शहराध्यक्ष पद
  • शोभा ओझा
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी
  • प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष लिस्ट एमपी
  • एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग