सरकार बनते ही ये बड़ा काम करने वाली है कमलनाथ सरकार, मच जाएगी पूरे प्रदेश में हलचल,
Chandresh Sharma | Nov 20, 2023, 24:00 IST
सरकार बनते ही ये बड़ा काम करने वाली है कमलनाथ सरकार, मच जाएगी पूरे प्रदेश में हलचल,
पार्टी ने अपने हर एक प्रत्याशी को चिट्ठी भेज दी है। जिसमें मतदान के दिन नियम विरुद्ध कार्य करते हुए सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने का प्रयास करने वाले अधिकारियों के नाम पीसीसी को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सत्ता परिवर्तन का यकीन हो गया है, यही कारण है कि अब पार्टी ने अपने हर एक प्रत्याशी को चिट्ठी भेज दी है। जिसमें मतदान के दिन नियम विरुद्ध कार्य करते हुए सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने का प्रयास करने वाले अधिकारियों के नाम पीसीसी को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्याशियों को इस काम के लिए 30 नवंबर तक का वक्त भी दिया गया है। मतगणना 3 दिसंबर को होनी है मगर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस कदम को इस नजरिए से देखा जा रहा है कि कांग्रेस को यकीन हो चुका है कि अब सरकार उसकी बनने जा रही है।
यह है खत का मजमून
पीसीसी द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा है कि मतदान के दौरान कांग्रेस कंट्रोल रूम में अधिकारियों द्वारा पक्षपातपूर्ण व नियम विरुद्ध कार्य करने की शिकायतें मिली थीं। आपके विधानसभा क्षेत्र में किसी अधिकारी कर्मचारी ने इस प्रकार का कार्य किया है तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी का नाम, पद समेत पूरी जानकारी 30 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजें।
![F_UBwvGasAArUHa.jpeg]()
कई जिलों से मिली थी शिकायत
मतदान के दिन छतरपुर की राजनगर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के वाहन चालक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई। अटेर में कांग्रेस के बूथ एजेंट का घर आग के हवाले कर दिया गया। यहां भी पुलिस ने कार्रवाई करने में काफी देरी की। उधर सागर की रहली विधानसभा में भी कांग्रेस प्रत्याशी के वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने का मामला चर्चा में रहा। उन पर जानलेवा हमला किया गया।

F_UBwvGasAArUHa.jpeg

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman