हर जिले में बनेगा स्टेडियम, खुलेंगी नई IIT, मोहन यादव ने किया नई योजनाओं का ऐलान
Siddhi Tamrakar | Jan 26, 2025, 14:22 IST
CM MOHAN YADAV 3
मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के विकास को गति देने के लिए इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति, सौर ऊर्जा पंप, आधुनिक गौशालाओं और तकनीकी शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नई योजनाएं लागू करने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में
मध्यप्रदेश में नागरिकों के विकास और सुविधाओं को नई ऊंचाई देने के लिए मोहन यादव सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, प्रदेश में इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति लागू करने की योजना बनाई गई है। इस नीति के तहत निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य के संभागीय मुख्यालयों को क्षेत्रीय आर्थिक विकास केंद्र के रूप में विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा। सरकारी बिल्डिंगों में सोलर रूफटॉप बनाने की योजना भी मिशन मोड में लागू की जाएगी।
![thesootr]()
सरकार ने अगले चार सालों में सभी किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इससे किसानों को बिजली आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, 1.25 लाख किसानों को अस्थायी बिजली कनेक्शन की जगह सोलर पावर पंप दिए जाएंगे।
![thesootr]()
प्रदेश के प्रमुख नगरों में आधुनिक गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा, 1447 करोड़ रुपये के निवेश से अगले पांच सालों में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना है। यह कदम मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।
![thesootr]()
उद्यानिकी विकास (horticulture development) को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में इजराइल के सहयोग से तीन नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जा रहे हैं। इससे कृषि और बागवानी में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा।
![thesootr]()
प्रदेश में सड़कों और परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए नई लोक परिवहन कंपनी शुरू की जाएगी। इंदौर, उज्जैन और रीवा में नए आईटी पार्क की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, ब्यावरा जैसे क्षेत्रों को मिलाकर महानगरीय क्षेत्र बनाए जाएंगे।
![thesootr]()
मोहन सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐलान किया है। सभी सरकारी और ऑटोनोमस महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था की जाएगी।
![thesootr]()
सरकार ने छह महीनों में 3.5 लाख समन ऑनलाइन माध्यम से तामील किए हैं। वॉट्सऐप और ई-रक्षक एप का इस्तेमाल इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किया गया। इसके अलावा, होमगार्ड के 4 हजार 657 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
![thesootr]()
thesootr
हर जिले में खेल और तकनीकी शिक्षा का विकास
प्रदेश के सभी 55 जिलों में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। युवाओं को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए 22 नए आईटीआई संस्थानों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, आईआईटी की तर्ज पर प्रत्येक संभाग में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी।
किसानों के लिए सौर ऊर्जा पंप और आधुनिक तकनीक
thesootr
प्रदेश में गौशालाओं और डेयरी उद्योग का विकास
thesootr
उद्यानिकी विकास के लिए इजराइल का सहयोग
thesootr
परिवहन और शहरी विकास के लिए नई योजनाएं
thesootr
डिजिटल शिक्षा और स्मार्ट क्लासरूम
thesootr
सरकार की उपलब्धियां
thesootr
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava