मोती सागर तालाब की खुदाई में मिले लाखों रुपए के नोट

Amresh Kushwaha | May 30, 2024, 16:48 IST
Share
तालाब ने उगली नोटों की गड्डियां
तालाब ने उगली नोटों की गड्डियां

मोती सागर बड़ा तालाब के साफ सफाई और खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वहां पर कुछ बच्चों ने एक प्लास्टिक की थैली देखी। जब थैली को खोला गया तो उसमें से नोट गड्डियां मिली...

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में नगरपालिका द्वारा तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है। बुधवार ( 29 मई ) कोखुदाई के समय तालाब किनारे साफ सफाई की जा रही थी। नगर पालिका की टीम ने झाड़ियों को हटाना शुरू किया। इस दौरान वहां पर कुछ बच्चों ने एक प्लास्टिक की थैली देखी। जब थैली को खोला गया तो उसमें से नोट गड्डियां मिली।

पैकेट में थे 500 – 500 रुपए के नोटों की गड्डियां

जानकारी के अनुसार- नगर पालिका आगर के द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित मोती सागर तालाब के साफ सफाई और खुदाई का कार्य किया जा रहा है। हजारों वर्ष पुराने इस तालाब के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां और कचरा जमा हो गया था। इसी के चलते नगर पालिका अमला जेसीबी मशीन से तालाब की खुदाई का कार्य कर रहा है। झाड़ियों की सफाई के दौरान निकले मलबे में वहां बकरी चरा रहे कुछ चरवाहों को एक पॉलीथिन में कुछ रखा हुआ दिखाई दिया। बच्चों ने जेसीबी ड्राइवर को इस बारे में बताया। जेसीबी ड्राइवर ने जब आधे फटे हुए पैकेट को खोलकर देखा तो उसमें 500 – 500 रुपए के नोटों की गड्डियां दिखाई दीं।

पुलिस ने किया नोटों को बरामद

तालाब में लाखों रुपए के नोट निकलने की खबर आग की तरह फैल गई। यहां लोगों की भीड़ लग गई। इधर नोट मिलने की जानकारी नगर पालिका प्रशासन और पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आ पहुंचे। इस बीच पुलिस भी यहां आ गई और लाखों के नोट बरामद किए। हालांकि सभी नोट पानी में गल चुके हैं और पूरी तरह खराब हो चुके हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • आगर मालवा
  • मोती सागर तालाब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा