डॉक्टर ने घायलों को थप्पड़ और जूते से पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला
Ravi Singh | Aug 05, 2024, 24:48 IST
slaps injured Shivpuri
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक डॉक्टर ने तीन घायलों को थप्पड़ और जूते से पीटा। घायलों के परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज तक दी थी, जिसके बाद डॉ. नाराज हो गया, जिसके बाद उसने घायलों को पीट दिया।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक डॉक्टर ने तीन घायलों को थप्पड़ और जूते से पीटा। घायलों के परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज तक दी थी, जिसके बाद डॉ. नाराज हो गया, जिसके बाद उसने घायलों को पीट दिया। इस घटना से नाराज लोगों ने रविवार 4 अगस्त को थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने डॉक्टर पर FIR की मांग की। हंगामा बढ़ने के बाद खोड़ चौकी पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चंदन जाटव, गौरव जाटव और भानु प्रताप जाटव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। घायल युवकों ने डायल 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस बुलाई और इसकी मदद से खोड़ गांव के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायल युवकों का आरोप हैं कि प्रभारी डॉक्टर अनुराग तिवारी को कई बार बुलाया मगर वो उपचार के लिए नहीं आए। इसके बाद घायलों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी। जब डॉक्टर तिवारी को इस बात का पता लगा तो उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर युवकों पर थप्पड़ और जूते बरसा दिए।
ये खबर भी पढ़ें...
महाकाल सवारी : उज्जैन में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, शाही सवारी में एक साथ बजेंगे हजारों डमरू
डॉक्टर का कहना है कि हमने इलाज किया, लेकिन शराब के नशे में धुत लड़कों ने अस्पताल में हंगामा कर रहे थे। इस कारण इन्हें जच्चा-बच्चा बार्ड से बाहर कर दिया गया था।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय रिषेश्वर का कहना हैं कि मारपीट के वीडियो की जांच टीम द्वारा कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भौंती थाना गीतेश शर्मा का कहना हैं कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
ये खबर भी पढ़ें...
महाकाल सवारी : उज्जैन में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, शाही सवारी में एक साथ बजेंगे हजारों डमरू
अस्पताल में हंगामा किया
विभागीय कार्रवाई की जाएगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
By Raghvendra Singh Rathore
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
By Raghvendra Singh Rathore

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
By Sandeep Kumar
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
By Arun Tiwari
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
By Sumit Kumar
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
By Harrison Masih