अमित शाह ने कांग्रेस को मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर 'गेम' में फंसाया, सपा और बसपा को मदद वाली रणनीति से कैसे बदले समीकरण

Rahul Garhwal | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
अमित शाह ने कांग्रेस को मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर 'गेम' में फंसाया, सपा और बसपा को मदद वाली रणनीति से कैसे बदले समीकरण
अमित शाह ने कांग्रेस को मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर 'गेम' में फंसाया, सपा और बसपा को मदद वाली रणनीति से कैसे बदले समीकरण

मध्यप्रदेश चुनाव में अमित शाह ने कांग्रेस को 29 सीटों पर 'गेम' में फंसाया। सपा और बसपा को मदद वाली रणनीति से समीकरण कैसे बदले।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की। बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह की एक रणनीति की चर्चा जोरों से हो रही है। ये रणनीति सपा-बसपा को मदद करने की थी। दरअसल, अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान एक बैठक में पूछा था कि बीएसपी वालों को खर्चा-पानी देते हो कि नहीं। उनका इशारा सपा-बसपा प्रत्याशियों की मदद करने का था।

कांग्रेस पर भारी पड़ी शाह की रणनीति

अमित शाह ने ग्वालियर में बीजेपी नेताओं को सपा-बसपा प्रत्याशियों की मदद करने की सलाह दी थी। नतीजों के बाद ये साफ हो गया कि शाह की नीति कांग्रेस पर कितनी भारी पड़ गई। 29 सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस की हार का अंतर सपा-बसपा प्रत्याशी को मिले वोटों से कम है।

अन्य दलों ने उतारे थे इतने प्रत्याशी

मध्यप्रदेश चुनाव में बसपा ने 178, समाजवादी पार्टी ने 70, आम आदमी पार्टी ने 66, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 52 और AIMIM ने 4 प्रत्याशी उतारे थे। 28 सीटों पर सपा, बसपा और गोंगपा के होने से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। वहीं रतलाम की सैलाना सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इस पार्टी ने राजस्थान में भी 3 सीटें जीती हैं।

ग्वालियर-चंबल

ग्वालियर-चंबल संभाग की 34 सीटों में से 7 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मोर्चे की मौजूदगी एक बड़ी वजह बनी। बसपा प्रत्याशियों ने काफी वोट बटोरे।

बुंदेलखंड

बुंदेलखंड की 26 सीटों में से सपा-बसपा की वजह से कांग्रेस 7 सीटों पर हार गई। बीजेपी 21 सीटें और कांग्रेस 5 सीटें जीत पाई।

मालवा-निमाड़

66 सीटों वाले मालवा-निमाड़ में 5 सीटों पर निर्दलीय, भारत आदिवासी, आजाद समाज पार्टी और AIMIM का असर दिखा। 3 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

महाकौशल और नर्मदापुरम

महाकौशल और नर्मदापुरम में दोनों अंचल की 8 सीटों पर गोंगपा, निर्दलीय और दूसरे दल के प्रत्याशियों ने कांग्रेस को हराने में निर्णायक भूमिका निभाई। 4 सीटों पर कांग्रेस हार गई।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Madhya Pradesh Election Result
  • Amit Shah strategy
  • strategy with the help of SP-BSP
  • मध्यप्रदेश चुनाव रिजल्ट
  • अमित शाह की रणनीति
  • सपा-बसपा की मदद वाली रणनीति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई