MP वालों को लगेगा झटका! बढ़ी बिजली दरों के साथ स्मार्ट मीटर पर पैसा वसूलने की तैयारी
Raj Singh | Mar 01, 2025, 11:07 IST
current
मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर की दरें बढ़ाने की योजना पर उपभोक्ताओं को दोगुना झटका लग सकता है। बिजली कंपनी ने इसकी राशि को टैरिफ में जोड़ने की प्रस्तावित योजना दी है, जिससे 7 से 10 साल तक स्मार्ट मीटर के खर्च की वसूली होगी।
मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को इस बार बिजली दर में दोहरा झटका लग सकता है। बिजली कंपनी द्वारा 2025-26 के लिए प्रस्तावित दरों में स्मार्ट मीटर की राशि भी शामिल की जा सकती है। यह राशि बिल में अलग से दिखाई नहीं देगी, बल्कि टैरिफ में ही जुड़ी रहेगी।
इस प्रस्ताव के अनुसार, स्मार्ट मीटर की एक किस्त 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ वसूली जाएगी। पहली किस्त के रूप में 1 हजार 500 रुपए और जीएसटी 270 रुपए जोड़े जाएंगे। बाद की किश्तों में 7 साल में लगभग 14 हजार 310 रुपए वसूले जाएंगे। इसके अलावा, हर साल 1 हजार 200 रुपए का शुल्क रखरखाव, निगरानी और डेटा भेजने के लिए लिया जाएगा।
ये भी खबरें पढ़ें... बिजली विभाग में कार्यरत वर के लिए सुन्दर सजातीय कायस्थ वधू चाहिए
बिजली कंपनी के रिटायर्ड एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि इस योजना से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है। वहीं, बिजली कंपनी के रिटायर्ड कमर्शियल डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव का कहना है कि स्मार्ट मीटर का खर्च अब कनेक्शन के साथ लिया जा रहा है।
ये भी खबरें पढ़ें... MP में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। यहां इसके खिलाफ एक संगठन भी बना लिया गया है। वहां के उपभोक्ता इस शुल्क को टैरिफ में जोड़ने के विरोध में हैं।
मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर की राशि को टैरिफ में जोड़ने का प्रस्ताव बिजली उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बन चुका है। इस पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई है और सरकार से इसे अलग से दिखाने की मांग की है।
बिजली कंपनी का क्या प्रस्ताव है?
बिजली कंपनी ने विद्युत नियामक आयोग के सामने एक टैरिफ पिटीशन दायर की है। इसमें स्मार्ट मीटर के रखरखाव, सुधार, निगरानी और डेटा भेजने के लिए 754 करोड़ 32 लाख रुपए की मांग की है। पिटीशन में स्मार्ट मीटर की राशि को टैरिफ में जोड़ने की योजना है।
स्मार्ट मीटर पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा
ये भी खबरें पढ़ें... बिजली विभाग में कार्यरत वर के लिए सुन्दर सजातीय कायस्थ वधू चाहिए
बिजली उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल
ये भी खबरें पढ़ें... MP में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
महाराष्ट्र में स्मार्ट मीटर का विरोध बढ़ा
मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर की राशि को टैरिफ में जोड़ने का प्रस्ताव बिजली उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बन चुका है। इस पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई है और सरकार से इसे अलग से दिखाने की मांग की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari