MP में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Sourabh Bhatnagar | Jan 14, 2025, 16:25 IST
Share
THE SOOTR
THE SOOTR

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए राज्य में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले तीन दिनों से मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है, तो कहीं तेज ठंड और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए कहीं फिर से बारिश तो कहीं वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

15-16 जनवरी को होगी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के करीब साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। साथ ही 14 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम से नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा। इसके चलते 15 और 16 जनवरी को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस अलर्ट को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

न्यूनतम तापमान में स्थिरता, आगे हो सकता है बदलाव

मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन 2-3 दिन बाद इसमें गिरावट आ सकती है।

किन जिलों में होगी बारिश और वज्रपात?

मौसम विभाग ने बताया कि अलगे 24 घंटों में रतलाम, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, धार, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ जैसे जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 14 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम दिशा से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रभावी होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 और 16 जनवरी के बीच मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेंगे ओले, रहेगा घना कोहरा, जानें मौसम का हाल

कोल्ड डे और एक्सट्रीम कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी 14 जनवरी को शीत दिवस घोषित किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज भीषण शीत दिवस (एक्सट्रीम कोल्ड डे) और पूर्वी मध्य प्रदेश में शीत दिवस (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि कोल्ड डे तब घोषित होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम हो।

FAQ

  1. 1. मध्य प्रदेश में बारिश कब होगी?
    15 और 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है।
  2. 2. किन जिलों में वज्रपात का अलर्ट है?
    शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में वज्रपात का अलर्ट जारी है।
  3. 3. कोल्ड डे क्या होता है?
    जब न्यूनतम तापमान 10°C या उससे कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5°C कम हो, तब कोल्ड डे घोषित किया जाता है।
  4. 4. अगले 24 घंटों में किस तरह का मौसम रहेगा?
    राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के साथ शीत दिवस की स्थिति रहेगी।
  5. 5. क्या पश्चिमी विक्षोभ का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा?
    हां, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मप्र में बारिश का अलर्ट
  • MP Weather update
  • Weather update
  • मध्य प्रदेश
  • बारिश का अलर्ट
  • light rain in Madhya Pradesh
  • cold day Madhya Pradesh
  • Mp Rain Thunderstorm Alert
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • MP Weather Update Today
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट