ईएसबी शिक्षक वर्ग दो, ग्रुप 4 और ग्रुप 1 के रिजल्ट को लेकर यह कर रहा तैयारी, इंतजार होगा खत्म
Sanjay Gupta | Sept 05, 2025, 14:00 IST
madhya-pradesh-esb-teacher-group4-group1-results
ईएसबी की कई परीक्षाओं के परिणाम का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। एसआई और सिपाही भर्ती के लिए विज्ञापन जल्द जारी होने की संभावना है। जानें इस खबर के बारे में विस्तार से द सूत्र...
ईएसबी यानी कर्मचारी चयन मंडल की कई परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर महीनों से इंतजार किया जा रहा है। वहीं, मप्र में सब इंस्पेक्टर (SI) और सिपाही भर्ती के विज्ञापन पर द सूत्र के खुलासे के बाद अब उसका भी इंतजार हो रहा है। इस मामले में शिक्षक दिवस के मौके पर द सूत्र ने खासकर शिक्षक वर्ग के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट लिया। यह स्थिति है।
ये खबर भी पढ़िए...ईएसबी ने निरस्त किया 109 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम
दरअसल, इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रक्रिया दिसंबर 2022 से चल रही है। विज्ञापन आने के बाद पहले इसमें पात्रता परीक्षा हुई। फिर अप्रैल 2025 में इसकी चयन परीक्षा आयोजित हुई। इसके बाद अब अंतिम रिजल्ट आना है।
ये खबर भी पढ़िए...वनरक्षक भर्ती 2022 में गड़बड़ी की आशंका, 113 उम्मीदवारों का रिजल्ट ईएसबी ने होल्ड किया
वहीं, एक अहम रिजल्ट ग्रुप 1 सबग्रुप 3 सहायक प्रबंधन, सहायक लेखापाल व अन्य समकक्ष पद का मामला है। यह पीजी उम्मीदवारों के लिए है। परीक्षा मई में हुई थी। इसमें 157 पद हैं। इसका रिजल्ट ईएसबी 15 सितंबर तक जारी करने की तैयारी कर रहा है।
वहीं, ग्रुप 4 पद सहायक ग्रेड व अन्य की परीक्षा भी मई में हुई थी। इसमें 956 पद हैं। इसके रिजल्ट में भी 57 हजार उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। इसके रिजल्ट में अभी और समय लगेगा, लेकिन इसी माह के अंत तक इसके रिजल्ट देने की तैयारी है।
ये खबर भी पढ़िए...MPESB Exam Calendar 2025: एमपीईएसबी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस लिंक से करें चेक
द सूत्र ने 3 सितंबर को ही एक्सक्लूसिव बताया था कि एसआई भर्ती आठ साल बाद हो रही है और 500 पदों के लिए विज्ञापन आ रहा है। इसके साथ ही 7500 सिपाही पद, क्लर्क लेवल के 500 पद और तकनीकी/कंप्यूटर के 90 पद कुल 8590 पदों के लिए भी ईएसबी विज्ञापन देने जा रहा है। यह विज्ञापन भी मंडल कोशिश कर 15 सितंबर तक जारी करेगा। परीक्षा सिपाही के लिए नवंबर-दिसंबर में और एसआई के लिए जनवरी 2025 में शेड्यूल किए जाने की संभावना है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
शिक्षक वर्ग 1 भर्ती | MP News
इसी माह में रिजल्ट वर्ग दो का रिजल्ट आएगा
हाल ही में 28 अगस्त को जबलपुर हाईकोर्ट ने ईएसबी के आवेदन पर फैसला देते हुए अंतरिम राहत दी थी कि वह शिक्षक वर्ग दो माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के 10 हजार 758 पदों को लेकर रिजल्ट जारी कर सकता है। द सूत्र ने ही यह खबर एक्सक्लूसिव दी थी। इसके बाद से ही ईएसबी इस पर काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार, यह रिजल्ट इसी माह जारी होगा और कोशिश की जा रही है कि इसे 15 सितंबर तक जारी कर दिया जाए। यानी 10 दिन में इसके रिजल्ट आने की संभावना बन रही है। इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार 1.70 लाख उम्मीदवार कर रहे हैं।
साल 2022 से जारी है प्रक्रिया
ईएसबी शिक्षक वर्ग दो, ग्रुप 4 और ग्रुप 1 के रिजल्ट वाली खबर पर एक नजर
|
ग्रुप 4 और ग्रुप 1 के रिजल्ट पर स्थिति
वहीं, ग्रुप 4 पद सहायक ग्रेड व अन्य की परीक्षा भी मई में हुई थी। इसमें 956 पद हैं। इसके रिजल्ट में भी 57 हजार उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। इसके रिजल्ट में अभी और समय लगेगा, लेकिन इसी माह के अंत तक इसके रिजल्ट देने की तैयारी है।
ये खबर भी पढ़िए...MPESB Exam Calendar 2025: एमपीईएसबी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस लिंक से करें चेक
एसआई और सिपाही भर्ती
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
शिक्षक वर्ग 1 भर्ती | MP News
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA