दिवाली पर रेहड़ी-पटरी वालों को नहीं देना होगा शुल्क, कब तक रहेगी छूट
Sandeep Kumar | Oct 28, 2024, 19:20 IST
REHDI-PATRI
दिवाली में रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विभाग का ये आदेश दीपावली पर्व से लेकर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में लागू होगा...
दीपावली पर्व को लेकर मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने एक पत्र जारी कर सभी नगर निगमों और निकायों को आदेश दिया है कि दिवाली पर्व पर रेहड़ी- पटरी पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विभाग का ये आदेश आगामी 29 अक्टूबर से 11 नबंवर तक तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में लागू होगा।
![DIWALI]()
नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय ने रेहड़ी-पटरी पर अस्थायी रुप से व्यवसाय करने वाले तमाम व्यवसायी को छूट दी है। गरीब महिलाओं द्वारा संचालित स्व-सहायता समूहों द्वारा दीपावली पर्व के लिए बनाए गए मिट्टी-गोबर के दीप और धार्मिक प्रतीकों के विक्रय पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसमें नगर पालिक निगम / नगरपालिका परिषद और नगर परिषद क्षेत्र में विक्रय करने पर बैठक शुल्क से छूट दी गई है।
मंत्रालय कहा है कि सभी नगरीय निकाय दीपावली के अवसर पर व्यवसायियों, व्यापारियों, पथ पर विक्रय करने वाले छोटे-छोटे व्यवसायियों की मदद करेगा। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुविधा के लिए बाजारों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्थाएं और शौचालय इत्यादि की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध भी करें।
DIWALI
रेहड़ी-पटरी वाले व्यवसायी को बैठक शुल्क में छूट
मंत्रालय ने ये भी दिया आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman