68 का हुआ MP : स्थापना दिवस पर जानें कैसे हुआ था राज्य का गठन

Dolly patil | Nov 01, 2024, 07:13 IST
Share
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

भारत का दिल' कहे जाने वाले मध्य प्रदेश का 1 नवंबर को स्थापना दिवस है। इस दिन एमपी के गठन के 69 साल पूरे हो जाएंगे तो आइए आज आपको बताते हैं की आखिर मध्य प्रदेश कैसे बना।

भारत का दिल' कहे जाने वाले मध्य प्रदेश का 1 नवंबर को स्थापना दिवस है। इस दिन एमपी के गठन के 69 साल पूरे हो जाएंगे। गठन के बाद राजधानी बनाने की लड़ाई से लेकर स्थापना के 45 साल बाद विभाजन तक के दौर को इस राज्य ने देखा है। इसी के साथ इसने भोपाल गैस लीक जैसी त्रासदी को झेला है और उससे निकल कर देश के उन्नतशील राज्यों की कतार में खड़ा है तो आइए आज आपको बताते हैं की आखिर मध्य प्रदेश कैसे बना।

कैसे बना मध्य प्रदेश

भारत को आजाद हुए 9 साल पूरे हो चुके थे। देश में लोकतंत्र स्थापित हो भी चुका था। देश में जनता द्वारा चुनी गई सरकार का भी गठन हो चुका था। लेकिन देश में भौगोलिक अस्थिरता बनी हुई थी। कई प्रांत भाषाई और भौगोलिक आधार पर अलग राज्य की मांग कर रहे थे। इसी के चलते 1 नवंबर 1956 को देश में 14 नए राज्य अस्तित्व में आए। इन्हीं में से एक मध्य प्रदेश भी था। देश के मध्य हिस्से के 4 छोटे राज्यों को मिलाकर इसका गठन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश जिसकी राजधानी नागपुर थी। मध्य भारत जिसकी दो राजधानियां थी, शीतकालीन राजधानी ( Winter Capital ) ग्वालियर और ग्रीष्मकालीन राजधानी इंदौर विंध्य प्रदेश जिसकी राजधानी रीवा और भोपाल शामिल थे। इस चारों राज्यों की अपनी विधानसभाएं भी थीं।

मध्य प्रदेश के 69वां स्थापना दिवस समारोह का CM मोहन ने किया शुभारंभ

कैसे बनी राजधानी

किसी भी राज्य के गठन के बाद सबसे जरूरी चीजों में उसकी राजधानी होती है। इसी तरह एमपी का गठन तो हो गया, लेकिन अब पेंच राजधानी को लेकर फंस गया। कैपिटल बनने के लिए कई जिलों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिसमें सबसे पहला नाम ग्वालियर फिर इंदौर का था। साथ ही राज्य पुनर्गठन आयोग ने राजधानी के लिए जबलपुर का नाम भी सुझाया था। इस खींचतान से इतर भोपाल को राजधानी के रूप में चुना गया।

भोपाल को राजधानी क्यों चुना

भोपाल को राजधानी बनाने के पीछे यह तर्क दिया गया की यहां भवन ज्यादा हैं, जो सरकारी कामकाज के लिए उपयुक्त हैं। इसके पीछे एक और कारण माना जाता है। भोपाल को मध्य प्रदेश में मिलाने के बाद से ही यहां के नवाब हैदराबाद के निजाम से मिलकर इसका विरोध कर रहे थे। माना जाता है कि इस विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए भी भोपाल को राजधानी बनाने का निर्णय लिया गया था।

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस : आप भी मनाएं खुशियां, thesootr की MP Quiz से जीतें पुरस्कार

कौन थे मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री

जानकारी के मुताबिक राज्य पुनर्गठन के बाद प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में 1 नवंबर 1956 को पंडित रविशंकर शुक्ल ने शपथ ली थी। दरअसल, रविशंकर शुक्ल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ अमावस्या की काली रात को ली थी। लाल कोठी में शपथ समारोह के सारे इंतज़ाम हो चुके थे। शुक्ल, शपथ लेने के लिए मंच पर पहुंच गये थे। तभी किसी ने याद दिलाया कि आज अमावस्या की काली रात है।

मंच पर छाया सन्नाटा

अमावस्या की काली रात है ये सुनकर मंच पर सन्नाटा छा गया सभी गणमान्यों की नजर पं. शुक्ल की तरफ गई। पं. शुक्ल ने देखा की सारा इंतजाम हो गया है। अंधेरी रात की वजह से शपथ को रोकना उन्हें उचित नहीं लगा। उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और इस तारीख को एमपी के इतिहास में अमर कर दिया। लेकिन बात का पतंगड़ तो तब बना जब 2 महीने बाद ही रविशंकर शुक्ल की मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत बीमारी के चलते हुई थी, लेकिन लोगों ने दबे जबान में ही सही इसके लिए अमावस्या की काली रात के शपथ ग्रहण को ही इसका कारण माना।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • मध्य प्रदेश
  • कैसे बना मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस
  • मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज