मध्य प्रदेश सरकार ने सूचना आयुक्त के लिए फिर से मांगे आवेदन, जानें वजह

Marut raj | Mar 07, 2024, 17:45 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए सीएम शिवराज सिंह के कार्यकाल के दौरान आवेदन मांगे गए थे। नई सरकार ने पुराने आवेदनों को खारिज करते हुए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की है।

भोपाल. सीएम मोहन यादव की सरकार ने राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे हैं। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान भी राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। नई सरकार ने पुराने आवेदनों को खारिज करते हुए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की है।
ज्ञात हो कि राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए सीएम शिवराज सिंह के कार्यकाल के दौरान आवेदन मांगे गए थे। मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति राज्य सरकार की अनुशंसा के आधार पर राज्यपाल द्वारा की जाती है। यही वजह है कि राज्य सरकारें अपने भरोसेमंद लोगों को इसमें एडजस्ट करती हैं। चूंकि, विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को बीजेपी ने सीएम पद की जिम्मेदारी दी है। सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि सीएम यादव अपने भरोसेमंद लोगों को मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी देना चाहेंगे। शायद यही वजह है कि मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया नए सिरे से की जा रही है। हालांकि, पहले जो लोग आवेदन कर चुके हैं, वो भी आवेदन कर सकेंगे, लेकिन नए समीकरणों के हिसाब से नियुक्ति की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा मेन्स 2023 समय पर ही, जबलपुर हाईकोर्ट ने केवल याचिकाकर्ताओं को दी बैठने की सशर्त मंजूरी

सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 10 बजे तक बिजली मिलेगी महंगी

Indore-Kanpur love story : एक करोड़ खर्च करके दीप बना दीपिका, बॉयफ्रेंड ने फिर भी दिया धोखा

अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज

तीन आयुक्तों की हो सकती है नियुक्ति

-मुख्य सूचना आयुक्त के साथ वर्तमान में दो आयुक्त हैं पदस्थ।
- सूचना आयुक्त के 10 पद स्वीकृत।
- जुलाई 2023 में सूचना आयुक्त अरुण कुमार पांडेय का कार्यकाल पूरा हो गया।
- आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एके शुक्ला के अलावा दो सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी और राहुल सिंह हैं।
- सूचना आयुक्त के 10 पद स्वीकृत हैं, लेकिन सात से अधिक कभी नहीं भरे गए। इसको देखते हुए यह माना जा रहा है कि तीन सूचना आयुक्त नियुक्त किए जा सकते हैं।

( मध्य प्रदेश सरकार | Madhya Pradesh government | मध्य प्रदेश सूचना आयुक्त | Madhya Pradesh Information Commissioner )

Tags:
  • Madhya Pradesh government
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मुख्य सूचना आयुक्त
  • सूचना आयुक्त
  • मध्य प्रदेश सूचना आयुक्त
  • Madhya Pradesh Information Commissioner
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज