हरदा में पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर, बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
Vikram Jain | Dec 31, 2024, 22:26 IST
(सांकेतिक फोटो) Photograph: (the sootr)
साल 2024 के आखिरी दिन मध्य प्रदेश के हरदा में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। ये सभी एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे इस दौरान बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के हरदा जिले में साल 2024 के आखिरी दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 साल का लड़का भी शामिल है। हादसा छीपाबड़ थाना क्षेत्र में चारुवा और सोनपुरा गांव के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से भाग निकला।
जानकारी के अनुसार एक बच्चे समते चार लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान छीपाबड़ थाना क्षेत्र में चारुवा और सोनपुरा गांव के बीच बाइक सामने से आ रहे मिर्ची से भरे पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बाइक सवाल दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद दो घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन घायलों की अस्पताल लाने से पहले की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार लोग सगाई कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।
छीपाबड़ थाना पुलिस पुलिस का कहना है कि मिर्ची से भरा पिकअप वाहन MP-47ZD-7754 छीपाबड़ से मोरगढ़ी की तरफ जा रहा था। इस दौरान चारुवा की तरफ बाइक सवार युवक रहा थे। दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त करते हुए थाने लाया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
उज्जैन में 24 मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 14 घायल
इस हादसे से मृतकों के परिवारों में गहरा शोक है। सबसे दुखद पहलू यह कि मृतकों में एक 10 वर्षीय बच्चा नितिन भी शामिल था, जो मृतक अमन का साला था। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। नए साल के जश्न से पहले हुए हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।
बता दें कि हरदा में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को हरदा में बाइक और डंपर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी, इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। ये तीनों रात में बाइक एक साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बुंदडा गांव के पास डंपर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई थी।
पिकअप और बाइक में टक्कर
टक्कर के बाद पिकअप चालक फरार
चारों मृतकों में हुई शिनाख्त
पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में जिन चार लोगों की जान गई, उनकी पहचान हो गई है। मृतकों में अमन पिता रामेश्वर प्रजापति (20) निवासी मंझली, रामावतार पिता शिवनारायण (58) निवासी ग्राम मंझली, सुखराम पिता फत्तू (30) निवासी जमानियां और नितिन पिता पर्वत सिंह प्रजापति निवासी खारी चौकी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पिकअप को थाने लाया गया है, और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
मृतकों के परिवारों में शोक की लहर
तेजी से बढ़ रहा सड़क हादसों का ग्राफ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava