जबलपुर हाईकोर्ट में गेस्ट फैकल्टी की याचिका, व्यापम समेत कई अहम मामलों पर सुनवाई
Neel Tiwari | Apr 08, 2025, 08:23 IST
JABALPUR HIGHCOURT
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में आज यानी मंगलवार 8 अप्रैल 2025 को कई अहम मामलों पर सुनवाई होने वाली है। इन सभी मामलों की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिविजन बेंच में होगी।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 को कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होगी। इनमें महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को हटाने की याचिका, व्यापम घोटाले में फंसे सुरेश भदौरिया केस, मेनका गांधी बनाम वीएम सिंह जमीन विवाद, गेस्ट फैकल्टी की MPPSC के खिलाफ याचिका, और गेस्ट फैकल्टी को लाभ न मिलने पर पुनर्विचार याचिका शामिल हैं।
![ladli behna yojana the sootr]()
यह भी पढ़ें: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
thesootr links
ladli behna yojana the sootr
एमपी हाईकोर्ट में इन अहम मामलों पर सुनवाई
- महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को पद से हटाने की मांग पर सुनवाई – ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिविजन बेंच में होगी।
- व्यापम घोटाले से जुड़े सुरेश भदौरिया मामले की सुनवाई – इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के संचालक सुरेश भदौरिया बनाम सीबीआई केस में होगी सुनवाई। याचिका पर सुनवाई चीफ जस्टिस कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिविजनल बेंच में होगी।
- मेनका गांधी बनाम वीएम सिंह रिट अपील की सुनवाई – करीब 300 एकड़ जमीन विवाद को लेकर मेनका गांधी और उनकी बहन द्वारा दायर रिट अपील पर सुनवाई चीफ जस्टिस की डिविजन बेंच में होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से वीएम सिंह को राहत मिल चुकी है।
- गेस्ट फैकल्टी की याचिका पर MPPSC देगा जवाब – अंतिम वर्ष के छात्रों को आवेदन की छूट देने के बाद अब एमपीपीएससी कोर्ट में अपना जवाब पेश करेगा। याचिका पर सुनवाई चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की बेंच में होगी।
- गेस्ट फैकल्टी को लाभ न देने पर दायर पुनर्विचार याचिका – नियमित भर्ती में उम्र और अन्य लाभ न मिलने के खिलाफ गेस्ट फैकल्टी द्वारा दायर रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई होगी। इस मामले में पूर्व में चीफ जस्टिस की बेंच से गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ निर्णय आया था।
यह भी पढ़ें: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj